फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Reopning of schools after 10 months

10 माह बाद खुले उच्च प्राथमिक स्कूल, बच्चों के चेहरे खिले

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Feb 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
Reopning of schools after 10 months
खटीमा के शहीद विरेंद्र सिंह राणा राउमावि मोहम्मदपुर भुडिया में बैठे बच्चे। - फोटो : KHATIMA
रुद्रपुर/खटीमा/बाजपुर। कोरोना महामारी के बीच सोमवार को करीब 10 माह बाद उच्च प्राथमिक स्कूल खुले। अब तक घर से ऑनलाइन पढ़ाई कर रहे बच्चे स्कूल पहुंचकर काफी खुश और उत्साह से लबरेज नजर आए।
विज्ञापन

सुबह करीब साढ़े नौ बजे से छठी से 12वीं तक के छात्र-छात्राएं स्कूलों में पहुंचे। शिक्षा विभाग की ओर से स्कूल गेट पर थर्मल स्क्रीनिंग, सैनिटाइजर की व्यवस्था की गई थी। अधिकांश बच्चे मास्क पहनकर स्कूल पहुंचे। बगैर मास्क पहुंचे बच्चों को मास्क वितरित किए गए। साथ ही उन्हें मंगलवार से मास्क पहनकर स्कूल आने को कहा गया।
विज्ञापन

रुद्रपुर बीआरसी स्थित उच्च प्राथमिक स्कूल में प्रधानाध्यापक पुष्पा पाठक ने बच्चों को सैनिटाइज किया। जनता इंटर कॉलेज में बच्चों को दो पालियों में पढ़ाया गया। शिक्षक पंकज कौशिक और मनोज जौहरी ने बताया कि पहली पाली सुबह साढ़े नौ बजे से साढ़े 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर साढ़े 12 बजे से साढ़े तीन बजे तक चली।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही श्रीगुरुनानक बालिका इंटर कॉलेज, फाजलपुर महरौला बालिका इंटर कॉलेज समेत सभी उच्च प्राथमिक, जूनियर व इंटर कॉलेजों में प्रवेश से पहले बच्चों को सैनिटाइज करने के साथ ही उनकी थर्मल स्क्रीनिंग भी की गई। सीईओ रमेश चंद्र आर्य ने उन्होंने जीआईसी सितारगंज का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि जिले में पहले दिन करीब 50 प्रतिशत बच्चे ही पहुंचे।
उधर, खटीमा में बीईओ सोनी मेहरा ने बताया कि कोविड-19 की गाइडलाइन के अनुसार जूनियर एवं सीनियर कक्षाएं शुरू हो चुकी हैं। शहीद विरेंद्र सिंह राणा राउमावि मोहम्मदुपर भुडिया के प्रधानाचार्य रमेश चंद्र जोशी ने बताया कि 156 छात्र संख्या वाले स्कूल में पहले दिन 65 बच्चे पहुंचे। कक्षा छह की छात्रा मुस्कान और आठवीं के छात्र अनुज भारती स्कूल खुलने से उत्साहित हैं।
उधर, बाजपुर में उपशिक्षा अधिकारी प्रेमा बिष्ट ने बताया कि सोमवार से ब्लॉक क्षेत्र के 10 राजकीय इंटर कॉलेज, तीन हाईस्कूल, 31 जूनियर हाईस्कूल और निजी स्कूलों में शिक्षण शुरू हो गया है। उन्होंने बताया कि पहले दिन विद्यार्थियों की उपस्थिति 52 फीसदी रही है। इधर, बीईओ हवलदार प्रसाद और उपशिक्षा अधिकारी प्रेमा बिष्ट ने विभिन्न स्कूलों का भ्रमण कर जायजा लिया। (संवाद)
जवाहर नवोदय स्कूल में नहीं चल सकीं कक्षाएं
रुद्रपुर। जवाहर नवोदय स्कूल में बच्चों के मेस में राशन की व्यवस्था न हो पाने के कारण कक्षाएं नहीं चल सकीं। प्रधानाचार्य एके कश्यप ने बताया कि कोरोना महामारी में स्कूल बंद होने के कारण राशन के लिए टेंडर नहीं हो सका था। अब टेंडर हो गया है। उन्होंने बताया कि आवासीय स्कूल होने के कारण बच्चों के लिए भोजन की व्यवस्था जरूरी है। तीन-चार दिन के भीतर कक्षाएं शुरू करने के प्रयास किए जा रहे हैं। (ब्यूरो)
काशीपुर के सरकारी और अर्द्धसरकारी स्कूलों में चार हजार बच्चे पहुंचे
काशीपुर। काशीपुर के सरकारी, अर्द्धसरकारी और निजी स्कूलों में सोमवार को कुल 4355 बच्चे स्कूल पहुंचे। तहसील के 19 स्कूलों में कुल 10,203 हजार बच्चे पंजीकृत हैं। खंड शिक्षा अधिकारी आरएस नेगी ने बताया कि सभी सभी स्कूलों में कोरोना गाइड लाइन का पालन किया गया। 13 सरकारी स्कूलों में 6393 छात्र पंजीकृत हैं, जिसमें से 2192 छात्र उपस्थित रहे। अर्द्धसरकारी छह स्कूल में 4810 पंजीकृत हैं, जिसमें से 2163 उपस्थित रहे। निजी स्कूलों में भी बच्चों की उपस्थिति ठीक रही। स्कूलों में नियमित रूप से कोरोना गाइडलाइन का पालन करने के स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं।
स्कूल आने पर क्या बोले छात्र
बहुत समय बाद स्कूल आकर अच्छा लग रहा है। घर पर रहकर ऑनलाइन पढ़ाई कर रहे थे लेकिन परीक्षा के लिए पूरी तरह से तैयारी नहीं हो पा रही थी। - मो. अदनान खान, छात्र।
स्कूल काफी महीने बाद आए हैं तो नया सा लग रहा है। दोस्तों से मिलकर अच्छा लगा। कोरोना से बचाव के लिए कक्षा में उचित दूरी पर बैठाया गया था। - सुहेल अहमद, छात्र।
--
स्कूल में कक्षाओं को नियमित रूप से सैनिटाइज किया जा रहा है। गेट पर थर्मल स्क्रीनिंग भी की गई। अब नियमित रूप से स्कूल आने पर पढ़ाई भी बेहतर होगी। - मो. फैज, छात्र।

--
हम अपने अभिभावकों का सहमति पत्र लेकर स्कूल पहुंचे थे। इसके आधार पर स्कूल में प्रवेश दिया गया। लंबे समय बाद स्कूल आने पर काफी खुशी हुई। - अमन वर्मा, छात्र।

खटीमा में बस केश् इंतजार में स्कूली बच्चे।

खटीमा में बस केश् इंतजार में स्कूली बच्चे।- फोटो : KHATIMA

खटीमा में बस उतरे स्कूली बच्चें।

खटीमा में बस उतरे स्कूली बच्चें।- फोटो : KHATIMA

मुस्कान।

मुस्कान।- फोटो : KHATIMA

अनुज भारती।

अनुज भारती।- फोटो : KHATIMA

ुद्रपुर के श्रीगुरुनानक बालिका इंटर कॉलेज में छात्राओं की थर्मल स्क्रीनिंग करता कर्मचारी।

ुद्रपुर के श्रीगुरुनानक बालिका इंटर कॉलेज में छात्राओं की थर्मल स्क्रीनिंग करता कर्मचारी।- फोटो : RUDRAPUR

रुद्रपुर के जनता इंटर कॉलेज में बच्चों को सैनिटाइजर लगाती कर्मचारी।

रुद्रपुर के जनता इंटर कॉलेज में बच्चों को सैनिटाइजर लगाती कर्मचारी।- फोटो : RUDRAPUR

रुद्रपुर बीआरसी स्थित उच्च प्राथमिक स्कूल में बच्चों को सैनिटाइजर लगाती प्रधानाध्यापक।

रुद्रपुर बीआरसी स्थित उच्च प्राथमिक स्कूल में बच्चों को सैनिटाइजर लगाती प्रधानाध्यापक।- फोटो : RUDRAPUR

काशीपुर, अमन वर्मा, छात्र।

काशीपुर, अमन वर्मा, छात्र।- फोटो : KASHIPUR

काशीपुर, मोहम्मद फैज, छात्र।

काशीपुर, मोहम्मद फैज, छात्र।- फोटो : KASHIPUR

काशीपुर, सुहेल अहमद, छात्र।

काशीपुर, सुहेल अहमद, छात्र।- फोटो : KASHIPUR

काशीपुर, मोहम्मद अदनान खान, छात्र।

काशीपुर, मोहम्मद अदनान खान, छात्र।- फोटो : KASHIPUR

काशीपुर उदयराज हिंदु इंटर कॉलेज में गेट पर छात्र की थर्मल स्केनिंग करते स्कूल कर्मचारी।

काशीपुर उदयराज हिंदु इंटर कॉलेज में गेट पर छात्र की थर्मल स्केनिंग करते स्कूल कर्मचारी।- फोटो : KASHIPUR

फोटो        बाजपुर के एक विद्यालय में प्रवेश के दौरान विद्यार्थियों की जांच करते कर्मचारी।

फोटो बाजपुर के एक विद्यालय में प्रवेश के दौरान विद्यार्थियों की जांच करते कर्मचारी।- फोटो : BAZPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed