{"_id":"56f2ce1e4f1c1b475af14d24","slug":"remember-the-martyrs","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीदों को किया याद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीदों को किया याद
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
Updated Wed, 23 Mar 2016 10:40 PM IST
विज्ञापन
भगत
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहीद भगत सिंह का शहीदी दिवस भारत स्वाभिमान जिला इकाई खटीमा के तत्वावधान में सोल्लास मनाया गया। इस अवसर पर शहीद के कार्यों पर वक्ताओं ने प्रकाश डाला। नरेश चंद्र तिवारी की कविता हर शहीद की बनी समाधि मंदिर जैसी लगती है के भाव स्मरण से श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
विज्ञापन
भारत स्वाभिमान कार्यालय आईडी कोटिया के निवास पर संपन्न कार्यक्रम के अंत में भारत स्वाभिमान तहसील प्रभारी जेसी फुलेरिया को श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्य प्रभारी प्रताप सिंह बसेड़ा, संचालन आईडी कोटिया ने किया।
विज्ञापन
इस अवसर पर केसी जोशी, नरेश चंद्र तिवारी, किरन मेहता, पुष्पा अरोड़ा, अर्चना तिवारी, शीला जौहरी, कौस्त कुमार, दीपक मेहता, सुशील जौहरी, कैलाश नेगी, रोशन लाल, धीरेंद्र, मोहन सिंह बिष्ट, रामदत्त जोशी, गोविंद सरकार, मनोहर सिंह क्वेराली, निशा धामी, जानकी धामी, तनूजा जोशी, रेखा नेगी, जानकी जोशी, रेनू जोशी, किरन पनेरू आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
इधर ब्लाक कांग्रेस कमेटी कार्यकर्ताओं ने शहीद भगत सिंह, सुखदेव एवं राजगुुरु की पुण्यतिथि शहीद दिवस के रूप में मनायी। इस अवसर पर मनोज बाधवा, भूपेंद्र गंगवार, संजू पटेल, विनय कुमार, नीरज सक्सेना, करन बत्रा, प्रेमदास गुप्ता विमल, आरिफ अंसारी, गोपी भुल्लर, गुरपवन सिंह, अरविंद शर्मा, रिक्की ठाकुर आदि मौजूद थे।