{"_id":"689b951fbd15b7d9060807b0","slug":"rath-yatra-of-lord-shri-jagannath-sitarganj-news-c-235-1-ksp1006-130772-2025-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: भगवान श्री जगन्नाथ की निकाली रथयात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: भगवान श्री जगन्नाथ की निकाली रथयात्रा
Wed, 13 Aug 2025 12:55 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Wed, 13 Aug 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
जसपुर। श्री हरिनाम संकीर्तन सेवा समिति के सदस्यों ने श्री जगन्नाथ की रथयात्रा का आयोजन किया। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। मंगलवार के दिन सुबह 11 बजे भगवान जगन्नाथ का आगमन हुआ। दोपहर एक बजे से दो बजे तक महा संकीर्तन व छप्पन भोग का कार्यक्रम आयोजित किया गया। शाम को 2:30 बजे आरती के बाद अग्रवाल सभा से यात्रा आरंभ हुई जो नगर के मुख्य मार्ग से होते हुए इसी स्थान पर वापस पहुंची। इसके बाद बाद प्रसाद वितरण किया गया। वहां पर गीतिका ढींगरा, हरिओम सिंह, मनीष अग्रवाल, अर्पित रस्तोगी, नीलकमल, राजकुमार, निकेश अग्रवाल, नवीन अग्रवाल, सनी पधान आदि थे।
विज्ञापन