फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Rajwinder Kaur became the president of PG College Sitarganj

Udham Singh Nagar News: पीजी महाविद्यालय सितारगंज की अध्यक्ष बनीं राजविंदर कौर

Sun, 08 Feb 2026 01:27 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sun, 08 Feb 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
Rajwinder Kaur became the president of PG College Sitarganj
सितारगंज। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राजविंदर कौर अध्यक्ष पद में निर्वाचित हुईं। शनिवार को हुए मतदान में कुल 459 मतदाताओं ने मतदान किया। इसमें राजविंदर कौर को 372 मत मिले। जबकि गौरव फर्त्याल को 84 वोट मिले। दो मत निरस्त हुए। एक मत नोटा को पड़ा।
विज्ञापन

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में अध्यक्ष पद के चुनाव में राजविंदर कौर का नामांकन निरस्त होने से गौरव फर्त्याल को निर्विरोध अध्यक्ष घोषित किया गया था। राजविंदर कौर ने निर्णय के खिलाफ हाइकोर्ट में वाद दायर किया। हाइकोर्ट ने अध्यक्ष पद के लिए पुन: मतदान का निर्णय दिया। हाईकोर्ट के निर्णय पर शनिवार सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक कुल 2135 मतदाताओं में से 459 छात्रों ने मतदान में भाग लिया। मतदान के बाद मतगणना हुई। जिसमें राजविंदर कौर विजयी घोषित की गईं। मतगणना के बाद प्राचार्य प्रो. रेनू रानी बंसल ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजविंदर कौर को शपथ ग्रहण कराई। इस दौरान डॉ. जगदीपक जोशी, डॉ. राजविंदर कौर, डॉ. एमसी आर्य, डॉ. अभिमन्यु कुमार, डॉ. राजेंद्र प्रसाद, डॉ. संजय टम्टा, डॉ. गीतांजलि मिश्रा, डॉ. शोभा पांडे, डॉक्टर दीक्षा, डॉ. कमला, डॉ. कामना मौजूद रहे।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed