फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Rajesh Pratap Singh became Municipal President Kiccha

किच्छा में कांग्रेस की धमाकेदार जीत: राजेश प्रताप सिंह बने नगरपालिका अध्यक्ष, संदीप अरोड़ा 6147 वोट से हारे

Thu, 08 Oct 2026 12:09 AM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: Heera Updated Thu, 08 Oct 2026 12:09 AM IST
सार

किच्छा नगरपालिका अध्यक्ष पद पर कांग्रेस ने एकतरफा जीत दर्ज की है। चक्रवार मतगणना में कांग्रेस प्रत्याशी राजेश प्रताप सिंह ने भाजपा प्रत्याशी संदीप अरोड़ा को 6147 वोट से हरा दिया। 

विज्ञापन
Rajesh Pratap Singh became Municipal President Kiccha
किच्छा में जीत का जश्न मनाते विधायक बेहड़ व कांग्रेस प्रत्याशी राजेश प्रताप सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

किच्छा नगरपालिका अध्यक्ष पद पर कांग्रेस ने एकतरफा जीत दर्ज की है। चक्रवार मतगणना में कांग्रेस प्रत्याशी राजेश प्रताप सिंह ने भाजपा प्रत्याशी संदीप अरोड़ा को 6147 वोट से हरा दिया। राजेश को कुल 19091 वोट मिले जबकि संदीप को 12,944 वोट पर संतोष करना पड़ा।

विज्ञापन

बुधवार को मंडी समिति में हुई मतगणना में चार चक्रों में गिनती हुई। पहले चक्र से ही राजेश ने बढ़त बनानी शुरू कर दी थी। पहले चक्र में राजेश को 6986 वोट मिले तो संदीप को 5284 वोट मिले यानी पहले ही चक्र में 1702 वोट की लीड। दूसरे चक्र में भी राजेश को 5955 वोट मिले जबकि संदीप को 4870 वोट मिले।

विज्ञापन

इस चक्र में 1085 वोट की बढ़त और बढ़ गई। तीसरे चक्र में राजेश को 4088 और संदीप को 1962 वोट मिले। इस चक्र में सबसे बड़ी 2126 वोट की लीड रही। चौथे और अंतिम चक्र में राजेश को 2062 और संदीप को 828 वोट मिले। चारों चक्र मिलाकर कांग्रेस ने 6147 वोट की निर्णायक जीत दर्ज की। निर्दलीय अब्दुल रशीद को 865 और नरेंद्र सिंह को 241 वोट ही मिल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

4092 वोट अवैध घोषित
नोटा में 146 लोगों ने वोट डाला, जबकि 4092 वोट अवैध घोषित हुए। चुनाव में कुल 37380 वोट पड़े। जीत के बाद विधायक तिलक राज बेहड़ गुट में जहां जश्न का माहौल रहा। वहीं हार के बाद भाजपा खेमे में सन्नाटा पसर गया।

किच्छा में ये बने सभासद, कांग्रेस का दिखा दबदबा

वार्ड नंबर- 1 से निर्दलीय चंदन पांडे

वार्ड- नंबर 2 से भाजपा के निर्मला देवी

वार्ड नंबर 3 से कांग्रेस की दरक्षा

वार्ड नंबर 4 से भाजपा के राजकुमार कोली

वार्ड नंबर 5 से भाजपा के श्याम बिष्ट

वार्ड नंबर 6 से भाजपा की शिल्पी चौबे

वार्ड नंबर 7 से कांग्रेस के हसीब

वार्ड नंबर 8 से निर्दलीय राजू कोली

वार्ड नंबर 9 से भाजपा की अयोध्या देवी

वार्ड नंबर 10 से कांग्रेस की निशा

वार्ड नंबर 11 से निर्दलीय मुरली यादव

वार्ड नंबर 12 से निर्दलीय दिव्यांशु अग्रवाल

वार्ड नंबर 13 से कांग्रेस के गुलशन सिंधी

वार्ड 14 से कांग्रेस की मन्तशा

वार्ड 15 से कांग्रेस की सबा

वार्ड 16 से निर्दलीय डॉ. निदा

वार्ड 17 से कांग्रेस की अलीना मलिक

वार्ड 18 से कांग्रेस के मोहम्मद आरिफ

वार्ड 19 से निर्दलीय विशाल शर्मा

वार्ड नंबर 20 से कांग्रेस के गुरप्रीत सिंह

ब्याज के रूप में करूंगा एक-एक वोट का हिसाब
कांग्रेस प्रत्याशी राजेश प्रताप सिंह ने जीत के बाद कहा कि जनता ने यह साबित कर दिया कि वह किच्छा के थे और रहेंगे। उन्होंने कहा कि मुझे बाहरी कहने वालों को जनता ने खुद बाहर कर दिया। उन्होंने अपनी जीत को जनता की जीत बताया और कहा कि ब्याज के रूप में विकास कार्य कर एक-एक वोट का हिसाब करेंगे। अपनी जीत का श्रेय उन्होंने विधायक तिलक राज बेहड़ व किच्छा की जनता का दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed