फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Rain water harvesting system made with 20 lakh rupees

Udham Singh Nagar News: 20 लाख से बनाया रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम

Thu, 26 Jun 2025 12:46 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Thu, 26 Jun 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
Rain water harvesting system made with 20 lakh rupees
सुल्तानपुर पट्टी। पशु चिकित्सालय एवं राजकीय पॉलीटेक्निक विद्यालय परिसर में 20 लाख रुपये की लागत से रेन वाटर हार्वेस्टिंग पिट का निर्माण किया गया है। नगर पंचायत अध्यक्ष राजीव कुमार सैनी ने बुधवार को इसका लोकार्पण किया।
विज्ञापन

अध्यक्ष राजीव सैनी ने बताया कि नगर पंचायत क्षेत्र में वर्षा जल संचयन को लेकर लगातार योजनाएं क्रियान्वित की जा रही हैं। यह रेन वाटर हार्वेस्टिंग प्रणाली पर्यावरणीय दृष्टि से एक महत्वपूर्ण और दूरदर्शी कदम है, जो न केवल पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करेगी बल्कि गिरते भू-जलस्तर को सुधारने में भी सहायक सिद्ध होगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि आने वाले समय में नगर पंचायत क्षेत्र के अन्य सरकारी भवनों, विद्यालयों एवं सार्वजनिक स्थलों पर भी रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाने की योजना है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि अपने घरों में वर्षा जल संचयन की व्यवस्था करें और जल संरक्षण के इस महाअभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां सभासद जाहिद हुसैन, दिनेश कुमार, अरविंद सैनी, क्षितिज पाठक, नवरतन थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed