{"_id":"60b681e18ebc3e34ff399f46","slug":"rain-in-district-rudrapur-news-hld4262884159","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंधी और बारिश ने मचाई तबाही, खटीमा में महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंधी और बारिश ने मचाई तबाही, खटीमा में महिला की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर/खटीमा। जिले भर में सोमवार की देर रात आई आंधी और तेज बारिश से गर्मी से राहत तो कम मिली लेकिन नुकसान बहुत ज्यादा हो गया। खटीमा में पेड़ गिरने से उसकी चपेट में आकर ओम महिला ग्राम संगठन की उपाध्यक्ष की मौत हो गई। इसके अलावा जिले भर में कई जगहों पर बिजली के पोल गिरने, तार टूटने और ट्रांसफार्मर फुंकने से ऊर्जा निगम को लाखों का नुकसान हो गया। कई इलाकों में मंगलवार शाम तक भी आपूर्ति सुचारु नहीं हो सकी थी।
सोमवार देर रात से शुरू हुई आंधी और बारिश मंगलवार सुबह तक जारी रही। नारायण नगर नगरा तराई (खटीमा) में सुबह के समय घर से बाहर निकलीं कमला देवी (30) पर अचानक पास में लगा यूकेलिप्टस का पेड़ उखड़कर गिर पड़ा। पेड़ के नीचे दबने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद पेड़ हटाकर उनका शव निकाला।
उनकी मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। कमला अपने पीछे दो बच्चे अनिकेत (14) और अंकिता (10) को बिलखता छोड़ गई हैं। मृतका के पति सूरज बागची ने बताया कि कमला ओम महिला ग्राम संगठन की उपाध्यक्ष के साथ ही गांव में शांति समूह के नाम से संगठन भी चलाती थीं। मौके पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। उनका परिवार मजदूरी कर जीवन यापन करता है। इधर, सूचना पर तहसीलदार यूसुफ अली घटनास्थल पर पहुंचे और लोगों से जानकारी जुटाई। तहसीलदार ने बताया कि मृतका के परिजनों को आर्थिक सहायता दी जाएंगी।
विज्ञापन
इधर, आंधी और बारिश से रुद्रपुर, लालपुर, बरा, पंतनगर आदि क्षेत्रों में तार टूटने और पांच से अधिक ट्रांसफार्मर फुंकने से 24 से अधिक गांवों में घंटों बिजली गुल रही। मंगलवार दोपहर बाद बिजली बहाल हो सकी। ऊर्जा निगम के अधीक्षण अभियंता नवीन मिश्रा ने बताया कि आंधी से करीब पांच लाख रुपये का नुकसान हुआ है। वहीं, मंगलवार दोपहर के समय नैनीताल रोड पर दशमेश नगर द्वार के पास विशालकाय यूकेलिप्टस का पेड़ टूटकर सड़क पर गिर गया। इससे बिजली के तार टूट गए और सड़क पर कुछ देर जाम की स्थिति बनी रही। हालांकि कोई चोटिल नहीं हुआ था।
काशीपुर, बाजपुर में 145 से अधिक बिजली के पोल क्षतिग्रस्त
काशीपुर/बाजपुर। आंधी और बारिश से काशीपुर और बाजपुर में भी काफी नुकसान हुआ है। काशीपुर में जहां सौ से अधिक वहीं बाजपुर में 45 से अधिक बिजली के पोल क्षतिग्रस्त हो गए। साथ ही काशीपुर में छह किमी तक और बाजपुर में 12 किमी दूरी तक बिजली के तार टूट गए हैं। इसके अलावा बाजपुर में छह ट्रांसफार्मर भी फुंक गए। देर शाम तक दोनों इलाकों में बिजली सप्लाई सुचारु नहीं हो सकी थी। इससे विभाग को लाखों की क्षति होने का अनुमान लगाया जा रहा है।
ऊर्जा निगम के ईई अनिल वर्मा ने बताया कि आंधी में बाजपुर, कुंडेश्वरी रोड और रामनगर रोड पर एचटी एवं एलटी लाइनों के सौ से अधिक पोल टूट गए। कुंडेश्वरी मार्ग पर पेड़ गिरने से यातायात प्रभावित हुआ। इधर, नारायणनगर और आलूफार्म के क्षेत्र में आंधी से काफी नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि बिजली के पोल टूटने और लाइनों पर पेड़ गिरने के कारण छह बिजली घरों को बंद करना पड़ा। सप्लाई शुरू करने के लिए कर्मचारियों को पेट्रोलिंग पर लगाया गया है।
उधर, ग्राम बैलजूड़ी निवासी नवी हसन का छप्पर और दीवार ढह गई। हादसे में नबी हसन, उसकी पत्नी और दो बच्चे आयशा व आहिल चोटिल हो गए। उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर पहुंचे लेखपाल सरताज खान ने आंधी से हुए नुकसान का जायजा लिया। ठाकुरद्वारा मार्ग पर हरियावाला में एक विशालकाय पेड़ सड़क किनारे खड़े ट्रक पर गिर पड़ा, जिससे ट्रक क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि ट्रक में कोई नहीं था। आंधी से बेमौसमी धान को भी नुकसान पहुंचा है। वहीं, आम और लीची की फसल को भी भारी नुकसान पहुंचा है।
इधर, बाजपुर में छह ट्रांसफार्मर, 12 किमी तक बिजली की लाइन, 45 पोल क्षतिग्रस्त हो गए, जिससे छह गांवों में अंधकार छाया है। ऊर्जा निगम के कर्मचारी आपूर्ति सुचारु करने के लिए दिनभर जुटे रहे। ऊर्जा निगम के ईई वीके सक्सेना ने बताया कि सुल्तानपुर पट्टी, गांव रामनगर, सिसई, जोगीपुरा, महौली जंगल, चंदनपुरा और सरकड़ी के बिजली ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गए हैं। देर शाम तक लाइनों को ठीक करने का करीब 75 फीसदी कार्य पूरा हो चुका था। ग्रामीण क्षेत्रों का काम शेष है। ईई ने आंधी, बारिश से कुल 15 लाख के नुकसान का अनुमान जताया है। (संवाद)
बाजपुर में आंधी-बारिश से 30 कच्चे मकान धराशायी
बाजपुर। बाजपुर क्षेत्र में 30 कच्चे मकान आंधी की चपेट में आकर धराशायी हो गए। गांव नगदपुरी निवासी जीत सिंह का कच्चा मकान ध्वस्त होने से जीत सिंह के अलावा औैर उसकी पत्नी अनीता घायल हो गई। घायलों का निजी अस्पताल में इलाज कराया गया।
इसी तरह गांव कुकरैंटा निवासी सुषमा का टिनशेड, गांव रम्पुरा काजी मेें भजन सिंह, गज्जन सिंह, दर्शन, रंजीत सिंह, जितेंद्र सिंह, गूंदाबाई, मेहर सिंह, मलकीत सिंह, उत्तम सिंह, रंजीत सिंह द्वितीय, मलकीत कौर, गांव बाजाबाला निवासी अमर सिंह, गांव लंकुरा निवासी रामभरोसे, गांव महौली दानी सिंह, पहाड़पुर निवासी जीत सिंह, गांव नमूना निवासी राजू, पूरन सिंह और नन्ही देवी के कच्चे मकान आंधी में धराशायी हो गए।
इसके अलावा गांव बेरिया दौलत, सिहाली में दो-दो, गांव हरिपुरा, नंदपुर नरका टोपा, हरसान और चकरपुर में एक-एक कच्चे मकान धराशायी हुए हैं। एसडीएम एपी वाजपेयी ने बताया कि राजस्व निरीक्षक और उपराजस्व निरीक्षकों को क्षेत्र में सर्वेक्षण कर रिपोर्ट बनाकर देने के निर्देश दिए गए हैं। इधर सामाजिक कार्यकर्ता वीरेंद्र बिष्ट ने पीड़ितों को मुआवजा देने की मांग की है। (संवाद)
पीपल का पेड़ गिरा, कार और आवास क्षतिग्रस्त
सितारगंज। सोमवार देर रात आई आंधी-बारिश में पुराने तहसील परिसर में लगा वर्षों पुराना विशालकाय पीपल के पेड़ की जड़ें कमजोर पड़ गईं। मंगलवार दोपहर करीब डेढ़ बजे अचानक यह पेड़ पुलिस कर्मियों के आवास पर गिर पड़ा।
इससे एक पुलिस कर्मी का आवास क्षतिग्रस्त हो गया और चहारदीवारी भी टूट गई। साथ ही आवास के सामने टिनशेड के नीचे खड़ी नानकमत्ता में तैनात पुलिस कर्मी मोहित वर्मा की कार (यूपी 11 बीबी 1964) भी क्षतिग्रस्त हो गई। राहत की बात रही कि पेड़ की चपेट में कोई नहीं आया।
सूचना पर तहसीलदार परमेश्वरी लाल गंगवार और वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे एवं पेड़ को काटकर हटाना शुरू किया। तहसीलदार ने बताया कि पेड़ गिरने से सरकारी संपत्ति को हुए नुकसान की रिपोर्ट बनाकर एसडीएम के माध्यम से जिला मुख्यालय भेजी जाएगी। (संवाद)