{"_id":"67d5418f47e56d10b805658a","slug":"quarrel-between-two-parties-bike-riders-shot-one-died-udham-singh-nagar-uttarakhand-news-in-hindi-2025-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar: नहाने गए दो पक्षों में हुई कहासुनी, लौटते समय बाइक सवार युवकों ने चलाई गोली, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar: नहाने गए दो पक्षों में हुई कहासुनी, लौटते समय बाइक सवार युवकों ने चलाई गोली, एक की मौत
Sat, 15 Mar 2025 02:41 PM IST
रेनू सकलानी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाजपुर/गदरपुर (ऊधम सिंह नगर)
संवाद न्यूज एजेंसी, बाजपुर/गदरपुर (ऊधम सिंह नगर)
Published by: रेनू सकलानी
Updated Sat, 15 Mar 2025 02:41 PM IST
सार
बाइक सवार युवकों ने कहासुनी के बाद गोली चला दी, जोकि एक युवक को जा लगी। अस्पताल ले जाते समय युवक ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
गोली लगने से मौत
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
गूलरभोज डाम नहाने गए दो पक्षों में कहासुनी हो गई। लोटते समय बाइक सवार युवकों ने गोली चला दी। गोली लगने से एक युवक की मौत हो गई। मामले में चार लोगों के खिलाफ गदरपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। शुक्रवार को गांव बेरिया दौलत निवासी गुरदीप सिंह दोपहर बाद घर से गूलरभोज डाम नहाने के लिए गया था।
विज्ञापन
इस दौरान कुछ युवकों से कहासुनी हो गई। वहां गुरदीप सिंह अपने मौसेरे भाई जगरूप सिंह के साथ सेंट्रो कार से लौट रहा था। तभी गदरपुर थाना क्षेत्र के गांव डलपुरा नहर वाली सड़क पर बाइक सवार आ धमके। गुरदीप सिंह कार से बाहर निकाला। तभी बाइक सवार युवकों ने तमंचे से गोली मारी दी। जिससे गुरदीप सिंह घायलावस्था में सड़क पर गिर गया। उसके बाद आरोपियों ने जगरूप सिंह पर तमंचा ताना। और फिर फरार हो गए।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें..Dehradun: चकराता के पास कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, दो लोगों की मौत, SDRF ने दो घायलों को निकाला
विज्ञापन
गुरदीप सिंह को गंभीर अवस्था में बाजपुर के सरकारी अस्पताल में लाया गया। यहां से उसे हायर सेंटर रेफर किया गया। परिवार के लोगों ने उसे काशीपुर एक अस्पताल में भर्ती कराया। बरेली अस्पताल ले जाते समय गुरदीप सिंह ने दम तोड़ दिया। सीओ विभव सैनी ने बताया कि मृतक के भाई गुरदित्त सिंह की तहरीर पर गांव बेरिया दौलत निवासी हर्षित बोहरा, रविन्द्र उर्फ बिल्लो, सौरभ बाबा और गगन निवासी बांखेड़ी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।