फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chakrata Car Accident Car fell into a ditch in Chakrata death injured Vikasnagar Dehradun Uttarakhand News

Dehradun: चकराता के पास कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, दो लोगों की मौत, SDRF ने दो घायलों को निकाला

Sat, 15 Mar 2025 01:27 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, चकराता विकासनगर (देहरादून)
संवाद न्यूज एजेंसी, चकराता विकासनगर (देहरादून) Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 15 Mar 2025 01:27 PM IST
सार

चकराता के पास कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। दो घायलों को एसडीआरएफ की टीम खाई से निकाला।

विज्ञापन
Chakrata Car Accident Car fell into a ditch in Chakrata death injured Vikasnagar Dehradun Uttarakhand News
चकराता में कार खाई में गिरी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

तहसील क्षेत्र के लेबरा गांव से शनिवार सुबह बुधेर की ओर जा रही अल्टो कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। कार सवार चार लोगों में से दो की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो गंभीर घायलों को ग्रामीणों की मदद से 108 के माध्यम से हायर सेंटर रेफर किया गया।

विज्ञापन


ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह लेबरा गांव निवासी गजेंद्र पुत्र तुलसी (22), सुमित पुत्र नैनू (21), गुड्डू पुत्र नदियां (30) , प्रकाश पुत्र टोलू (26) किसी काम से बुधेर की ओर जा रहे थे। बुधेर मोटर मार्ग के डांडा के समीप उनकी कार अनियंत्रित होकर करीब 250 मीटर गहरी खाई में गिर गई।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें...Haridwar Accident: होली खेलने के बाद गंगा स्नान के लिए जा रहे ग्रामीणों का वाहन पलटा, 11 साल के बच्चे की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

कार में सवार गुड्डू ( 30) और प्रकाश (26) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अन्य दो घायलों को रेस्क्यू कर 108 के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चकराता भेजा गया। राजस्व उपनिरीक्षक अनिल चौहान ने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर भेजा गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed