फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   PWD repaired the road

लोनिवि ने भरे किलावली मार्ग के गड्डे, ग्रामीणों को राहत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 19 Aug 2020 12:19 AM IST
विज्ञापन
PWD repaired the road
काशीपुर के ग्राम किलावली में क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत करती जेसीबी। - फोटो : KASHIPUR
गढीनेगी से मालधन चौकी तक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुकी सड़क की आखिरकार लोनिवि ने सुध लेकर गड्ढों को भरने का काम शुरू कर दिया है। 14 अगस्त को अमर उजाला ने इस मार्ग की समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया था।
विज्ञापन

गढीनेगी से मालधन चौकी तक करीब साढ़े तीन किलोमीटर सड़क टूट चुकी है। करीब छह वर्षों से ग्रामीण लगातार मार्ग निर्माण की मांग करते आ रहे हैं। पिछले वर्ष बरसात में ग्रामीणों ने सड़क पर धान लगाकर शासन और विभाग को जगाने का प्रयास किया था। इसके बाद दिसंबर 2019 में सांसद अजय भट्ट का घेराव कर फरवरी में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वंशीधर भगत को भी समस्या से अवगत कराया।
विज्ञापन

ग्रामीणों के शिष्टमंडल ने सीएम के समक्ष समस्या को रखा लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। 14 अगस्त को अमर उजाला ने हादसों को दावत दे रहा किलावली मार्ग शीर्षक से समाचार प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसका संज्ञान लेकर लोनिवि कर्मचारियों ने गांव की सड़क पर बने गड्ढे पाटने के लिए जेसीबी लगा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारियों ने गहरे गड्ढों को पाटने के साथ ही सड़क पर खोचड़ डालकर इसे लोगों के चलने लायक बना दिया है जिससे दोपहिया व चारपहिया वाहन इस मार्ग पर आसानी से चल सकते हैं। लोनिवि के सहायक अभियंता अरुण कुमार ने बताया कि इस मार्ग पर डंपरों का आवागमन अधिक होता है। गड्ढों को समतल करा दिया गया है। आगे फिर गड्ढे होने पर भरवा दिए जाएंगे। पक्की सड़क के लिए भी शासन को प्रस्ताव भेजा जा चुका है। स्वीकृति मिलने पर बरसात के बाद पक्की सड़क बना दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed