फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Puranpur accident: father sat in the courtyard waiting for his daughter-in-law and children in sitarganj

पूरनपुर हादसा: आंगन में बैठे थे 72 वर्षीय निताई, बहू-पोती के लौटने का था इंतजार... खबर मिली तो टूट गया सब कुछ

Mon, 28 Sep 2026 11:58 PM IST
Heera राहुल कन्नौजिया
राहुल कन्नौजिया Published by: Heera Updated Mon, 28 Sep 2026 11:58 PM IST
सार

72 वर्षीय निताई गाईन आंगन में बहू-पोती के लौटने का इंतजार कर रहे थे। खबर मिली कि बहू और पोती की मौत हो चुकी है, जबकि पोता घायल है।

विज्ञापन
Puranpur accident: father sat in the courtyard waiting for his daughter-in-law and children in sitarganj
शक्तिफार्म में घर के आंगन में बैठे निताई गाईन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

घर के आंगन में 72 वर्षीय निताई गाईन चुपचाप बैठे थे। चेहरे पर इंतजार था और मन में यही आस कि बहू साधना गाईन, पोता सनातन गाईन और पोती खुशबू गाईन लौटकर घर आएंगी। उन्हें क्या पता था कि जिस बहू और पोता-पोती के लौटने का इंतजार वह कर रहे हैं, उनमें से बहू और पोती इस दुनिया से जा चुकी है जबकि पोता घायल है।

विज्ञापन

शक्तिफार्म के गांव देवनगर स्थित घर के आंगन में धीरे-धीरे लोगों का जमावड़ा बढ़ने लगा। निताई गाईन की नजरें बार-बार लोगों की ओर उठतीं। मन में कई सवाल उमड़ रहे थे। आखिर इतनी भीड़ क्यों जुट रही है? क्या कोई बड़ी घटना हो गई है क्या? हादसे की भयावह सच्चाई से वह अनजान थे।

विज्ञापन

इसी बीच हादसे की खबर सुनकर पहुंची बेटी के करुण क्रंदन ने जैसे पूरे माहौल को चीर दिया। अपनों को खोने का दर्द उसकी चीखों में झलक रहा था। यह दृश्य देखकर निताई गाईन मानो भीतर तक टूट गए। चेहरे पर गहरा सन्नाटा था। आंखें जैसे पथरा गईं। दर्द इतना गहरा था कि आंसू भी आंखों का साथ छोड़ गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिस घर में कुछ देर पहले तक अपनों के लौटने का इंतजार था, वहां मातम पसर गया। लोगों की भीड़, रिश्तेदारों की आवाजाही और बेटी का विलाप धीरे-धीरे उस अनहोनी की तस्वीर सामने ला रहा था जिससे निताई गाईन अब तक अनजान थे। बहू साधना गाईन और 19 वर्षीय पोती खुशबू की हादसे में मौत हो चुकी थी। बुजुर्ग पिता के सामने उसके परिवार की खुशियों के अचानक बिखर जाने का दर्द भी था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed