फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   protest to assistant commissioner

व्यापारियों ने असिस्टेंट कमिश्नर को घेरा

Wed, 25 May 2016 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो ऊधमसिंह नगर
अमर उजाला ब्यूरो ऊधमसिंह नगर Updated Wed, 25 May 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
protest to assistant commissioner
विरोध - फोटो : amar ujala
 नगर के व्यापारियों ने वाणिज्य कर वैट अधिनियम में किए संशोधन के खिलाफ वाणिज्य कर कार्यालय में प्रदर्शन किया। उन्होंने असिस्टेंट कमिश्नर अवनीश पांडे का घेराव कर उनके मार्फत वित्त मंत्री को ज्ञापन भेजा। उन्होंने संशोधित कानून को काला कानून बताकर रद्द करने की मांग की।
विज्ञापन

इस कानूनों से न तो राजस्व में वृद्वि होगी और न ही व्यापारियों का हित होगा। उन्होंने कहा कि यह कानून अंग्रेजों के समय से भी ज्यादा उत्पीड़ित है। यह कानून व्यापारियों की गर्दन वाणिज्य कर अधिकारियों के शिकंजे में कसने के लिए बनाया गया है। इस मौके पर नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष राजीव सेतिया, विकास मेहरोत्रा, योगेश अग्रवाल, पराग अग्रवाल, नितिन अग्रवाल, योगेश विश्नोई, चंद्र मोहन, कमल सिंह, मोहम्मद नफीस, नरेंद्र पैगिया आदि थे।
विज्ञापन


वहीं वाणिज्य कर सेवा संघ के अध्यक्ष यशपाल सिंह ने कहा है कि इस संशोधन के पूर्व बिना सुनवाई के पारित किए गए एक पक्षीय कर निर्धारण निर्णयों को धारा 31 के द्वारा निरस्त करते हुए व्यापारी को दोबारा सुनवाई अवसर प्रदान किया जाता था। धारा 31 की समाप्ति पर यह सुविधा समाप्त नहीं हुई है, संशोधन के बाद अब दोबारा सुनवाई का अवसर ज्वाइंट कमिश्नर (अपील) के आदेश के बाद एक बार ही प्राप्त होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस प्रकार इस संशोधन से विधायिका की मंशा कर निर्धारण के कार्य में तेजी लाने और व्यापारियों को उत्पीड़न से बचाने की है। पूर्व में व्यापारी अपने एक पक्षीय पारित आदेश की सुनवाई के लिए बार बार कार्यालय आने को विवश थे और उनका कर निर्धारण लंबे समय तक अनावश्यक
खिंचता था। इस संशोधन से विधि का पालन करने वाले व्यापारी को अपने वाद की
सुनवाई के लिए बार-बार कार्यालय के चक्कर काटने से निजात मिलेगी। उसका
कर निर्धारण नियमित रहेगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed