फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   protest over fitment

फिटमेंट की मांग को लेकर मिल कर्मियों ने काटा हंगामा, पेराई बंद कराई

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Feb 2021 10:53 PM IST
विज्ञापन
protest over fitment
जसपुर में मिलप्रशासन और कर्मियों के बीच वार्ता में शामिल पूर्व विधायक डा. शैलेंद्र मोहन सिंघल। - फोटो : KASHIPUR
जसपुर। फिटमेंट की मांग को लेकर नादेही चीनी मिल कर्मियों ने हंगामा करते हुए पेराई बंद करा दी और परिसर में ही धरने पर बैठ गए। विधायक के समझाने पर भी वे टस से मस नहीं हुए। विधायक के लौटने के बाद पहुंचे पूर्व विधायक ने पहुंचते ही समझौता करा दिया। इसके बाद मिल शुरू हो गई।
विज्ञापन

नादेही चीनी मिल प्रशासन ने सूचना बोर्ड पर सूची में कर्मियों के नाम के आगे श्रमिक लिख दिया था। सोमवार को सुबह 10 बजे की शिफ्ट वाली ड्यूटी पर आए मिल कर्मी सूची देखकर भड़क गए। फिटमेंट की मांग को लेकर उन्होंने मिल गेट पर हंगामा शुरू कर दिया। उनका कहना था कि सूची में उन्हें श्रमिक बताया गया है इसलिए वे श्रमिक का ही कार्य करेंगे। उन्होंने हंगामा करते हुए टाइम ऑफिस बंद करा दिया। कर्मियों के ड्यूटी पर न पहुंचने के कारण चीनी मिल में पेराई बंद हो गई। कई दौर की वार्ता के बाद भी उनके बीच कोई हल नहीं निकल सका। विधायक आदेश चौहान भी चीनी मिल पहुंच गए। उनका कहना था कि मिल कर्मियों और प्रशासन के बीच विवाद के चलते किसानों को परेशानी उठानी पड़ रही है। समझौते का प्रयास विफल होने पर विधायक लौट गए। विधायक आदेश ने कहा कि वर्ष 2018 से सरकार ने फिटमेंट पर रोक लगा रखी है। ऐसी स्थिति में फिटमेंट का अधिकार मिल के प्रधान प्रबंधक के पास नहीं है। उन्हें कार्मिकों की बात मान लेनी चाहिए थी। श्रमिकों का कहना है कि नादेही चीनी मिल को छोड़कर प्रदेश की सभी चीनी मिलों में अब तक दो-दो बार फिटमेंट किया जा चुका है। मिल प्रशासन कर्मियों की पदोन्नति न कर उनका शोषण कर रहा है। उन्हें श्रमिक के पद पर रखकर उच्च पदों पर काम लिया जा रहा है। कहा कि वह अपने मूल पद श्रमिक पर ही कार्य करेंगे। मिल प्रधान प्रबंधक सीएस इमलाल ने बताया कि हड़ताल से पहले श्रमिकों ने कोई नोटिस नहीं दिया है। अचानक शिफ्ट रोक देने से मिल बंद हो गई है। इससे मिल को भारी हानि हुई है।
विज्ञापन

पूर्व विधायक ने कराया समझौता
जसपुर। पूर्व विधायक डॉ. शैलेंद्र मोहन सिंघल ने चीनी मिल पहुंचकर मिल प्रशासन और कर्मियों के बीच मध्यस्थता कर समझौता करा दिया। इसके बाद मिल में उत्पादन शुरू हो गया। मिल प्रधान प्रबंधक सीएस इमलाल ने बताया कि समझौते के मुताबिक कर्मचारियों के नाम के सामने वही अनुभाग अंकित किया जाएगा जिस अनुभाग में वे काम करते हैं। फिटमेंट की अनुमति लेकर मिल कर्मियों का फिटमेंट किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कर्मचारी के काम पर लौटने से मिल में पेराई शुरू हो गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

केन यार्ड में घंटों खड़े रहे गन्ने से लदे वाहन
जसपुर। मिल बंद होने से केन यार्ड में गन्ने की गाड़ियां लेकर खड़े किसान परेशान हो गए। उन्होंने मिल प्रधान प्रबंधक सीएस इमलाल का घेराव किया और गन्ना तुलवाए जाने की मांग की। मिल प्रधान प्रबंधक ने किसानों को टोकन दिलवाकर उनका गन्ना तुलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed