फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Protest Over CAB

मुंह पर पट्टी लगाकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों को पुलिस ने खदेड़ा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Dec 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
Protest Over CAB
काशीपुर में नागरिकता कानून के विरोध में मौन प्रदर्शन करता छात्र। - फोटो : KASHIPUR
काशीपुर। एमपी चौक पर मुंह पर पट्टी लगाकर और हाथ में पोस्टर लेकर नागरिकता संशोधन कानून के विरोध कर रहे दो छात्रों को पुलिस ने खदेड़ दिया। पुलिस ने एक छात्र के हाथ से पोस्टर भी छीन लिया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को एक छात्र मुंह पर पट्टी बांधकर और हाथ में पोस्टर लेकर नागरिकता संशोधन कानून की खिलाफत कर रहा था। उसके साथ एक और छात्र भी खड़ा था। इसी समय एसएसआई विनोद जोशी व सतीश चंद्र उधर से गुजरे। उन्होंने बगैर अनुमति के प्रदर्शन कर रहे उक्त छात्रों के हाथों से तख्तियां छीन लीं। दोनों ने बताया कि इस कानून को लेकर कई संगठनों ने 19 दिसंबर को देशभर में विरोध प्रदर्शन करने का आह्वान किया है। इसी क्रम में वह इस संविधान विरोधी कानून का विरोध करने के लिए निकले हैं। विरोध करने वालों में राजकीय महाविद्यालय के छात्र थे। पुलिस ने उनका नाम पता नोट कर खदेड़ दिया। एसएसआई जोशी ने बताया कि दोनों छात्रों को शुक्रवार को कोतवाली बुलाकर उनकी गतिविधियों के बारे में जांच की जाएगी। इन छात्रों के परिवर्तन छात्र संगठन से जुड़े होने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन

नागरिकता अधिकार अधिनियम वापस लेने की मांग की
जसपुर। क्षेत्रवासियों ने बृहस्पतिवार को विधायक आदेश चौहान के नेतृत्व में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम सुंदर सिंह को सौंपा और नागरिकता अधिकार अधिनियम वापस लेने या उसका प्रभाव समाप्त करने की मांग की। ताकि देश की एकता, अखंडता, बंधुता, धर्म निरपेक्षता बनी रहे और कानून के शासन में देश की जनता का पहले की तरह से विश्वास बना रहे। ज्ञापन देने वालों में डॉक्टर यूनुस चौधरी, मो. इस्लाम, जाहिद हुसैन, अतीकुर्ररहमान, मो. आरिफ, मो. नाजिम, डॉ. शुभचंद्र, सोनू कादरी, हाजी हमीद, अनीस अहमद, नईम अहमद, इरशाद हुसैन थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed