{"_id":"6132779e8ebc3e0605285ba7","slug":"protest-over-bajpayee-statue-kashipur-news-hld4367365195","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमपी चौक पर पूर्व पीएम बाजपेई की प्रतिमा लगाने का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमपी चौक पर पूर्व पीएम बाजपेई की प्रतिमा लगाने का विरोध
काशीपुर नगरनिगम के अधीक्षक को ज्ञापन सौंपते क्षत्रिय महासभा के पदाधिकारी।
- फोटो : KASHIPUR
Link Copied
काशीपुर। क्षत्रिय महासभा ने एमपी चौक पर नगर निगम की ओर से प्रस्तावित पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा लगाने का विरोध किया है। महासभा का कहना है कि वहां पहले से ही महाराणा प्रताप की प्रतिमा लगी है। वाजपेयी की प्रतिमा स्थापित करने के लिए दूसरा स्थल चयनित किया जाए।
विज्ञापन
काशीपुर नगर निगम बोर्ड की चार दिन पूर्व हुई बैठक में पार्षद गंधार अग्रवाल ने एमपी चौक पर वाजपेयी की प्रतिमा लगाने का प्रस्ताव रखा था। इस प्रस्ताव पर अधिकांश पार्षदों की सहमति थी। इस प्रस्ताव का अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने कड़ा विरोध किया है। शुक्रवार को महासभा के पदाधिकारियों ने मेयर ऊषा चौधरी के नाम का ज्ञापन कार्यालय अधीक्षक विकास शर्मा को सौंपा। महासभा ने कहा कि किसी भी दशा में महाराणा प्रताप की प्रतिमा नहीं हटाने देंगे और न ही इस चौक का नाम बदलने देंगे। वहां पर महासभा के अध्यक्ष संजय सोलंकी, अशोक कुमार, मदन सिंह, हरीश कुमार सिंह, महेंद्र सिंह, ब्रज किशोर सिंह, त्रिवेंद्र सिंह, आरएस नेगी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।