फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   protest for orop2

Udham Singh Nagar News: ओआरओपी-2 की विसंगतियां दूर करे सरकार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Apr 2023 01:09 AM IST
विज्ञापन
protest for orop2
खटीमा/सितारगंज। वन रैंक वन पेंशन-2 की विसंगतियों और विभिन्न लंबित मांगों के निराकरण न होने के विरोध में पूर्व सैनिकों ने नगर में जुलूस निकालकर तहसील में प्रदर्शन किया। पूर्व सैनिकों ने एसडीएम रविंद्र सिंह बिष्ट के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन भी भेजा।
विज्ञापन

सोमवार को पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष गंभीर सिंह धामी के आह्वान पर पूर्व सैनिक रामलीला मैदान में एकत्रित हुए। यहां सभा के बाद पूर्व सैनिक हाथ में तिरंगा लेकर सड़कों पर निकले। पूर्व सैनिकों ने हाथों में वीरता पदक में भेदभाव क्यों, डिसएबिलिटी समान पेंशन लागू हो, ओआरपी 2 में भेदभाव जैसे स्लोगन लिखी तख्तियां ले रखी थी। पूर्व सैनिक रामलीला मैदान से नारेबाजी करते हुए जुलूस के साथ तहसील पहुंचे। तहसील में दिए ज्ञापन में पूर्व सैनिकों ने ओआरओपी 2 विसंगतियों को दूर करने, मिलिट्री सर्विस पे सबकी एक समान करने, आर्मी में सहायक प्रथा बंद करने, 2016 के बाद डिसेबिलिटी पेंशन बहाल करने, फिटमेन फैक्टर समान करने, विधवा पेंशन समान करने सहित विभिन्न मांगे रखी। वहां कुंवर सिंह खनका, ठाकुर सिंह खाती, पुष्कर सिंह बिष्ट, भूपेंद्र सिंह खोलिया, नारायण सिंह सौन, राजेंद्र सिंह, दान सिंह बोरा, दान सिंह सामंत, शिव चंद, पीतांबर दत्त, चंचल सिंह दिगारी, एलएस सामंत, एमएस बिष्ट, उमेद सिंह बोरा, मोहन सिंह सामंत, जीवन चंद्र, कैलाश चंद्र, राम सिंह मेहता, पूरन चंद, होशियार सिंह, खीम सिंह, अमर सिंह, राजेंद्र सिंह धामी, चंद्रशेखर जोशी, भूपेंद्र खनका, राजेंद्र भंडारी, जगदीश चंद आदि थे। इधर, सितारगंज के पूर्व सैनिकों ने ओआरओपी की विसंगति दूर करने की मांग के लिए ज्ञापन राष्ट्रपति को भेजा। पूर्व सैनिकों ने दिल्ली में चल रहे आंदोलन को भी समर्थन दिया। ज्ञापन में रिटायर्ड कैप्टन आत्मा सिंह, चंदन सिंह, आरपी रिखाली, जीएस कार्की, दलीप चंद, त्रिलोचन सिंह, दीवान सिंह धामी, राम सिंह धामी, देवीदत्त तिवारी आदि के हस्ताक्षर थे।
विज्ञापन


- वन रैंक वन पेंशन का मामले लंबे समय से अनसुना किया जा रहा है। पूरे देश में चल रहे इस धरना प्रदर्शन से प्रधानमंत्री एवं रक्षा मंत्री सैनिकों की सुनवाई करेंगे। इसके लिए पहले भी कई बार मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कै. गंभीर सिंह धामी, पूर्व सैनिक संगठन अध्यक्ष खटीमा।
- वन रैंक वन पेंशन के आश्वासन पर भारतीय जनता पार्टी ने सरकार बनाई है। लेकिन अधिकारियों को इसका फायदा दिया गया। सैनिकों को छोड़ दिया गया। लड़ाई में सैनिक और अधिकारी को समान दिक्कतें होती है, लेकिन पेंशन के मुद्दे पर अंतर कर दिया गया। हवलदार कुंवर सिंह खनका, निवर्तमान पूर्व सैनिक संगठन अध्यक्ष खटीमा।
- आर्मी में जवान अफसर समान कार्य करते हैं लेकिन लाभ केवल अफसर ले रहे हैं। जबकि सैनिकों के साथ अन्याय हो रहा हैं। इंद्रा चंद, पूर्व सैनिक पत्नी।
- वन रैंक व पेंशन की पूर्व सैनिकों की मांग जायज है। पूर्व में दिया गया आश्वासन अब पूरा होना चाहिए। मांग पूरी न हुई तो सरकार को 2024 चुनाव में जवाब दिया जाएगा। - विमला सामंत पूर्व सैनिक पत्नी।

- वन रैंक वन पेंशन का मामला हल होना चाहिए। वर्तमान में उनकी पेंशन एवं पेंशन वृद्धि नहीं मिल रही है। - वीरांगना पार्वती देवी।


किच्छा और शांतिपुरी में भी किया प्रदर्शन

किच्छा/शांतिपुरी। शांतिपुरी और जवाहरनगर के पूर्व सैनिक संगठनों ने सोमवार को ओआरओपी समेत आठ सूत्री मांगों के लिए शांतिपुरी के मुख्य चौराहे पर जुलूस निकाला। रैली की शक्ल में पूर्व सैनिक एसडीएम कार्यालय किच्छा पहुंचे। यहां एसडीएम को राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री एवं केंद्रीय रक्षा मंत्री को संबोधित ज्ञापन सोंपा। वहां पर पूर्व सैनिक संगठन अध्यक्ष सेवानिवृत्त कैप्टन कल्याण सिंह रौतेला, जिला सैनिक लीग के अध्यक्ष देवी दत्त उपाध्याय, कैप्टन मोहन सिंह, देवेंद्र सिंह कोरंगा, पूरन चंद्र जोशी, पुरुषोत्तम डिमरी, दीवान बिष्ट, कल्याण मटियानी, बीडी भट्ट आदि थे।


पूर्व सैनिकों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

काशीपुर/जसपुर। काशीपुर और जसपुर में पूर्व सैनिकों ने ओआरओपी-2 में संशोधन कर विसंगतियां दूर करने की मांग की। सोमवार को पूर्व सैनिक संगठन विजय पथ के सदस्य पूर्व सैनिकों व वीर नारियों ने कुंडेश्वरी मार्ग पर स्थित गढ़वाल सभा गेट पर एकत्र होकर संगठन के अध्यक्ष कैप्टन बच्चन सिंह नेगी के नेतृत्व में एसडीएम कोर्ट तक पैदल मार्च किया। एसडीएम अभय प्रताप को राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री व रक्षा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। वहीं, जसपुर में पूर्व सैनिक संगठन के सदस्यों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम सीमा विश्वकर्मा को दिया। वहां पर हरपाल सिंह, करन सिंह, सतीश कुमार, रोहिताश सिंह, संतोष सिंह, दलीप सिंह, आनंद सिंह, अरविंद कुमार, जयप्रकाश सिंह, प्रीतम सिंह, राकेश सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed