फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Protest by congress.

अग्निपथ योजना के विरोध में सत्याग्रह

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jun 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Protest by congress.
रुद्रपुर के गांधी पार्क में सत्याग्रह कर रहे कांग्रेसी। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर/गदरपुर/किच्छा। केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सत्याग्रह किया। राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर अग्निवीर योजना को रद्द करने की मांग की। अग्निवीर योजना के विरोध में राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन व सत्याग्रह के दौरान रुद्रपुर, गदरपुर, दिनेशपुर, किच्छा आदि स्थानों पर कांग्रेस नेताओं ने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से देशभर में आयोजित सत्याग्रह आंदोलन के तहत रुद्रपुर में गांधी पार्क मैदान में उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष मीना शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेसी गांधी पार्क मैदान में राष्ट्रपिता की प्रतिमा के सम्मुख सत्याग्रह पर बैठे। इस दौरान कांग्रेस नेता सुमित्तर भुल्लर, ममता रानी, महानगर महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष मोनिका ढाली, दिलीप अधिकारी, महानगर कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष संजीव रस्तोगी, महानगर एनएसयूआई के अध्यक्ष चेतन भट्ट, यूथ कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री सौरभ राज बेहड़, मन्नू चौधरी, राम स्वरूप भारती, गोपाल भसीन, मोहन भारद्वाज आदि थे।
विज्ञापन

गदरपुर में पूर्व विधायक प्रेमानंद महाजन के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता तहसील मुख्यालय पहुंचे। उन्होंने सत्याग्रह शुरू किया। कार्यकर्ताओं ने तहसीलदार देवेंद्र सिंह बिष्ट के माध्यम से राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन भी सौंपा। सत्याग्रह के दौरान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष नासिर हुसैन, तारक चंद बाछाड़, ममता हालदार, आशुतोष राय, रामविलास साह, चंदन सिंह नयाल, जगन्नाथ सरकार, जयराम राजभर, टीकम खेड़ा, बृजेश चौधरी, चांद हुसैन, अतर सिंह, अशरफ अली आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

किच्छा में प्रदेश अध्यक्ष करन मेहरा के नेतृत्व में सत्याग्रह किया गया। वहां किच्छा विधानसभा अध्यक्ष गुड्डू तिवारी, गणेश उपाध्याय, नारायण सिंह बिष्ट, विनोद कोरंगा, रंजीत नगरकोटी, मेजर सिंह, गुरचरण सिंह बब्बू, ताहिर मलिक, मिसबाहउल, पप्पू दुआ, विशाल साई, दलीप सिंह बिष्ट, विक्रम कोरंगा, प्रवीण सेन, सोहन कोहली, धर्मेंद्र सिंधी, प्रेम राज आदि थे।
शहीद स्मारक पर कांग्रेसियों ने दिया धरना
खटीमा। अग्निपथ योजना एवं भर्ती की लिखित परीक्षा के निरस्तीकरण के विरोध में कांग्रेसियों ने सत्याग्रह चलाया। देश के युवाओं के समर्थन में शहीद स्मारक पर कांग्रेसियों ने धरना दिया। इस दौरान प्रदर्शन कर अग्निपथ योजना को लागू करने का विरोध किया।
नगर एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर चले सत्याग्रह में विधायक भुवन कापड़ी ने भाजपा सरकार को विफल बताया और कहा कि भाजपा अब देश के युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने लगी है। देश में एक संविधान में सरकार अलग-अलग व्यवस्था दे रही है। सरकार यदि देश के युवाओं की हितैषी है तो वह एक करोड़ नियुक्तियों को भरे। रेलवे के 70 हजार और राज्य में रिक्त 40 हजार पदों पर भर्तियां कर बेरोजगारी दूर करे। उन्होंने सरकार की कथनी व करनी में भारी अंतर बताया।
पूर्व सैनिक संगठन अध्यक्ष कुंवर सिंह खनका ने कहा कि उत्तराखंड के युवाओं को अग्निपथ योजना के नाम पर भ्रमित किया जा रहा है। वहां ब्लॉक अध्यक्ष बॉबी राठौर, नगर अध्यक्ष रवीश भटनागर, महिला प्रदेश उपाध्यक्ष लीला चंद, जिलाध्यक्ष रेखा सोनकर, नासिर खान ने अपने विचार रखे। वहां देवेंद्र कन्याल, विनोद चंद, राजू सोनकर, विक्रम बुंगला, रमेश रौतेला, नरेंद्र आर्य, पंकज टम्टा, कैलाश चंद, रेहान अंसारी, अरफात अंसारी, नवीन जोशी, राशिद अंसारी, अंकित सिंह, बबलू सैफी, शमीम अंसारी, दीपक मुडेला आदि थे।
कांग्रेस के सत्याग्रह का वाल्मीकि समाज ने किया विरोध
खटीमा। वाल्मीकि समाज के नेता एवं उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ प्रदेश अध्यक्ष संतोष गौरव ने विधायक भुवन कापड़ी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं की ओर से शहीद स्मारक पर अग्निपथ योजना के विरोध में किए गए सत्याग्रह के आयोजन के विरोध में धरना दिया। गौरव ने कहा कि भारत के अग्निपथ योजना स्वागत योग्य है। सत्याग्रह का विरोध करते हैं। गौरव ने सत्याग्रह कर रहे लोगों से पूछा कि जब देश की नगर पालिकाओं, नगर पंचायतों एवं अन्य विभागों में ठेका प्रथा शुरू की गई तब वे लोग कहां थे। तब इस ठेका प्रथा का विरोध क्यों नहीं किया। उन्होंने कहा कि 500 रुपये में गैस सिलिंडर देने का वादा किया वह गैस सिलिंडर कहा है। उन्होंने कहा कि अग्निपथ योजना में समान सुविधाएं है। प्रदेश के सीएम पुष्कर सिंह धामी की ओर से तमाम सुविधाओं की घोषणा की गई है।
भाजपाइयों ने कांग्रेस के सत्याग्रह को बताया मात्र एक ढकोसला
खटीमा। भाजपा की बैठक में वक्ताओं ने सत्याग्रह कार्यक्रम को मात्र एक ढकोसला बताया। उन्होंने कार्यक्रम के विरोध में निंदा प्रस्ताव पारित किया। मंडी विश्राम गृृृह में आयोजित बैठक वक्ताओं ने कहा कि अगर कांग्रेसियों को कुछ करना ही है तो वे पश्चाताप करें। अग्निवीर योजना देश के इतिहास में अच्छी योजना है जिसका सीधा लाभ देश के युवाओं को मिलेगा। उन्होंने देश के युवाओं के भ्रमित नहीं होने की अपील की। कहा कि कांग्रेस विरोध की राजनीति कर अपना स्वार्थ साधती है। बैठक में मंडी चेयरमैन नंदन सिंह खड़ायत, वरुण अग्रवाल, जिला महामंत्री हिमांशु बिष्ट, अमित पांडे, गंभीर सिंह धामी ने विचार रखे। वहां भाजपा नगर अध्यक्ष सतीश गोयल, गोविंद मेहता, सुरेश जीना, रमेश जोशी, पुष्कर बिष्ट, संतोष अग्रवाल आदि थे। संवाद

अग्निपथ योजना के विरोध में सत्याग्रह
सितारगंज। अग्निपथ योजना के विरोध में कांग्रेसियों ने रामलीला भवन में सत्याग्रह आंदोलन किया और धरना दिया। कांग्रेस के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी नवतेज पाल सिंह ने कहा कि सरकार अब संविदा की अग्निपथ योजना के तहत चार साल के लिए युवाओं को भर्ती कर रही है। इससे युवाओं का भविष्य अंधकारमय है। उन्होंने पूर्व की भांति भर्ती व्यवस्था को लागू करने की मांग की। धरने पर कांग्रेसी नेता सुरेंद्र सिंह, साहब सिंह बिज्टी, तेजिंदर सिंह माटा, प्रभजोत सिंह, रामजीत सिंह, वसीम मियां, रामबहादुर यादव, रामनरेश, अख्त्यार पटौदी, मुकेश शर्मा, हरभजन सिंह, बीएन शुक्ला, दिनेश सिंह, मनदीप सिंह आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed