{"_id":"5e13855e8ebc3e87cf3e249f","slug":"protest-against-murder-of-sikh-youth-in-pakistan-boils-down-to-kashipur-news-hld3685395108","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान में सिख युवक की हत्या के विरोध में उबाल, पाक पीएम का पुतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाकिस्तान में सिख युवक की हत्या के विरोध में उबाल, पाक पीएम का पुतला फूंका
विज्ञापन
काशीपुर में पाक प्रधानमंत्री का पुतला फूंकते सिख समाज के लोग।
- फोटो : KASHIPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशीपुर/जसपुर। पाकिस्तान में सिख युवक की हत्या से यहां लोगों में आक्रोश है। उन्होंने पीएम इमरान खान का पुतला फूंका। सोमवार को श्री गुरुद्वारा सिंह सभा की ओर से लोगों ने पाकिस्तान में सिख युवक की हत्या और श्री ननकाना साहिब पर हुए पथराव के विरोध में एमपी चौक पर प्रदर्शन किया।
उन्होंने पुतला फूंककर इमरान खान होश में आओ के नारे लगाए। पुतला फूंकने वालों में पार्षद गुरविंदर सिंह चंडोक, पंजाबी महासभा (युवा) के अध्यक्ष चेतन अरोरा, पंजाबी महासभा के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अश्वनी छाबड़ा, प्रवीण सेठी, जसपाल सिंह चड्डा, सतपाल सिंह एडवोकेट, राजीव सेतिया, सर्वजीत सिंह, राजीव परनामी, दिलप्रीत सिंह, जगजीत सिह कोहली, गुरुदीप सिंह, हरप्रीत सिंह, हरविंदर सिंह बिट्टू आदि थे।
इधर, मुस्लिम यूथ मोर्चा ने एमपी चौक पर ननकाना साहिब पर हुए पथराव की घटना की निंदा करते हुए पाक सरकार का पुतला फूंका। वहां मोर्चा के संरक्षक डॉ. एमए राहुल, अध्यक्ष जफर मुन्ना, मुस्तकीम सलमानी, पार्षद फिरोज हुसैन, चेतन अरोरा थे। उधर, पंजाबी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष राजीव घई ने पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचार और ननकाना साहिब पर हमले की कड़ी निंदा की है।
विज्ञापन
घई ने सीएए का समर्थन किया और सरकार से इसमें आवेदन की कट ऑफ डेट बढ़ाने की मांग की है। उधर, जनशक्ति विकास संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरिफ खान ने घटना की निंदा करते हुए इस संबंध में भारत सरकार से कड़े कदम उठाने की मांग की। वहीं, जसपुर में उत्तरांचल पंजाबी महासभा के नेतृत्व में लोगों ने विरोध प्रदर्शन कर पाकिस्तान का पुतला फूंका।
घटना पर रोष व्यक्त कर तहसीलदार विपिन पंत के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। वहां गुरताज सिंह भुल्लर, सुखवीर सिंह लाडी, सुखदेव सिंह, त्रिलोक अरोरा, मनप्रीत, जितेंद्र, महेंद्र, हरिओम, दीदार सिंह आदि थे।
एबीवीपी ने भी पाकिस्तान का पुतला फूंका
गदरपुर/सितारगंज/पंतनगर। पाकिस्तान में ननकाना साहिब गुरुद्वारे पर पथराव एवं सिख युवक की हत्या से आक्रोशित राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान सरकार और जिहादियों का पुतला फूंक कर रोष जताया।
अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. आरके महाजन ने कहा कि पाकिस्तान सरकार अल्पसंख्यकों की रक्षा करने में असमर्थ साबित हो रही है। इस मौके पर पंजाबी महासभा एवं व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने भी विरोध किया। वहां कृष्ण लाल सुधा, पंकज सेतिया, ओमप्रकाश सैनी, विपुल प्रजापति, निशांत सिंघल, अमित ढींगडा, ऋषिपाल सिंह, मनोज कुशवाहा, खुशाल रावत, गुरमेल सिंह, तान सिंह कम्बोज, अंकुर कश्यप, ध्रुव चावला, शिवम रावत, दीसू शर्मा, सन्नी रावत आदि थे।
उधर, सितारगंज में अभाविप के छात्रों ने छात्रसंघ सचिव देवेश कुमार के नेतृत्व में छात्रों ने महाराणा प्रताप चौक पर पाकिस्तान सरकार का पुतला फूंका। वहां छात्रसंघ सचिव कुमार, राजीव गुप्ता, सरबजीत सिंह, नगर अध्यक्ष अमित सागर, नगरमंत्री सूरज सिंह, सूरज शर्मा, कमल गहतोड़ी, निर्भय गुप्ता, आनंद मौर्य, मनोज मिश्रा, जावेद, जतिन आदि थे।
इधर, पंतनगर में सरस्वती शिशु मंदिर में भाजपा पंतनगर मंडल अध्यक्ष अमित पुरोहित के नेतृत्व में हुई बैठक में ननकाना साहिब में हुए हमले और सिख युवक की हत्या की कड़ी शब्दों में निंदा की गई। वहां आरके शर्मा, अनिल यादव, जुगल किशोर, गिरिजा शंकर, गंगाधर, संदीप कार्की, मो. अजीज, विक्की पाठक, बलवंत सिंह, अनिल कुमार, कृष्ण गोस्वामी, वजीर अहमद, रमेश पांडे, लक्ष्मी, पिंकी डिमरी थे।

सितारगंज के महाराणा प्रताप चौक पर पाकिस्तान का पूतला फूंकते एवीबीपी कार्यकर्ता।- फोटो : SITARGANJ

गदरपुर के गूलरभोज चौराहे पर पाकिस्तान सरकार का पुतला फूंकते कार्यकर्ता।- फोटो : RUDRAPUR