फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Protest Against Lpg Price Hick

घरेलू गैस सिलिंडर के बढ़ते दामों को लेकर महिलाओं ने किया प्रदर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 09 May 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
Protest Against Lpg Price Hick
रुद्रपुर के शिवनगर में घरेलू गैस सिलिंडर के बढ़ते दामों को लेकर प्रदर्शन करतीं महिलाएं। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। घरेलू गैस सिलिंडर के बढ़ते दामों को लेकर महिला कांग्रेसियों ने कटआउट लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। महिलाओं ने कहा कि भाजपा सत्ता के नशे में आम जनता की दिक्कतों को भूल गई है।
विज्ञापन

रविवार को शिवनगर के हनुमान मंदिर चौक में प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष मीना शर्मा ने कहा कि बढ़ती महंगाई से लोगों का जीवन दूभर हो गया है। पर केंद्र की भाजपा सरकार को इससे कोई लेना-देना नहीं है। कहा कि घरेलू गैस सिलिंडर के दाम सीधे 50 रुपये बढ़ा दिए हैं। कहा कि महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेट्टा डिसूजा के आह्वान पर रविवार को देशभर में बढ़ती महंगाई के खिलाफ महिला कांग्रेस कार्यकर्ता धरना-प्रदर्शन कर रही हैं। वहां महिला कांग्रेस कमेटी की महानगर अध्यक्ष मोनिका ढाली, सरोज रानी, पूनम गुप्ता, बकुल साना, मधु सिकदार, अमिला मंडल, प्रियंका, जमुना मंडल, पार्वती, गीता रानी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed