{"_id":"684c7946fbb60fc7ea0cbe66","slug":"procession-today-on-the-foundation-day-of-kainchi-dham-rudrapur-news-c-235-1-ksp1006-128305-2025-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: कैंची धाम के स्थापना दिवस पर शोभायात्रा आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: कैंची धाम के स्थापना दिवस पर शोभायात्रा आज
Sat, 14 Jun 2025 12:47 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sat, 14 Jun 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
जसपुर। कैंची धाम के स्थापना दिवस पर शनिवार को बाबा नीब करौरी सेवा समिति के सदस्य नगर में शोभायात्रा निकालेंगे। इस दौरान सुंदर कांड, प्रसाद वितरण व भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा। समिति के सदस्य विमल सिंह चौहान ने बताया कि 14 जून को सुबह 9 बजे सुभाष चौक से यात्रा का शुभारंभ होगा, जिसका समापन अस्पताल मार्ग स्थित काली माता मंदिर पर होगा। वहीं इसके अगले दिन यानि 15 जून को सुबह 8 बजे से सुभाष चौक पर ही सुंदर कांड किया जाएगा। जबकि प्रसाद वितरण एवं भंडारे का कार्यक्रम सुबह 10 बजे से शाम तक चलता रहेगा। उन्होंने शोभायात्रा एवं अन्य कार्यक्रमों में धर्म प्रेमियों से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की।
विज्ञापन