{"_id":"625dbf12bbaf52305c4df0d5","slug":"prize-accused-caught-rudrapur-news-hld459883914","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसटीएफ ने पंतनगर क्षेत्र से पांच हजार का इनामी दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसटीएफ ने पंतनगर क्षेत्र से पांच हजार का इनामी दबोचा
विज्ञापन
पंतनगर में पुलिस की गिरफ्त में मोहम्मद शोएब। संवाद
- फोटो : RUDRAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंतनगर। पिथौरागढ़ के अस्कोट थाने में फरवरी 2022 से गैंगस्टर एक्ट में फरार पांच हजार के इनामी अपराधी को एसटीएफ ने पंतनगर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है। एसटीएफ ने उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया।
राज्य में इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए डीजीपी अशोक कुमार के निर्देश पर एसटीएफ अपराधियों की धरपकड़ करने में लगी है। इसी क्रम में सीओ एसटीएफ ने इंस्पेक्टर एमपी सिंह के नेतृत्व में टीम का गठन किया था। सोमवार को एसटीएफ अस्कोट थाने की पुलिस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए पंतनगर थाना क्षेत्र से मोहम्मद शोएब (27) उर्फ मलिक पुत्र शरीफ अहमद निवासी मोहल्ला नूरी नगर बहेड़ी जिला बरेली (यूपी) को गिरफ्तार कर लिया।
एसटीएफ के एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी गैंगस्टर एक्ट में पिथौरागढ़ के अस्कोट थाने में वांछित था और उस पर पांच हजार रुपये का इनाम घोषित था। वह पहाड़ में रहकर ड्रग्स का नेटवर्क चलाता था। उसके विरुद्ध कोतवाली पिथौरागढ़ और बरेली (यूपी) के बहेड़ी में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एसटीएफ व अस्कोट पुलिस पिछले एक सप्ताह से लगी हुई थी। संवाद