फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Pritam Singh Adresses Workers

देश के नुकसान का हिसाब मोदी को देना होगा : प्रीतम सिंह

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Feb 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
Pritam Singh Adresses Workers
काशीपुर में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत करते कार्यकर्ता। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : KASHIPUR
काशीपुर। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि देश में संविधान को रौंदा जा रहा है। महंगाई, बेरोजगारी, महिला उत्पीड़न की स्थिति गंभीर हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस नुकसान का हिसाब देना ही होगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को सिंह ने कुंडा में पूर्व ब्लॉक प्रमुख जसपुर रवि सिंह के आवास पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक में पार्टी संगठन को मजबूत करने की अपील की। उसके बाद अनाज मंडी विश्रामगृह में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अध्यक्ष का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि भाजपा की अराजकता का विरोध करने के लिए संगठन को मजबूत बनाना होगा। कांग्रेस देश की ज्वलंत समस्याओं को लेकर सजग हैं। भाजपा की जन विरोधी नीतियों और कांग्रेस के एजेंडे को लेकर फरवरी और मार्च में हर विधानसभा में जनजागरण कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। वहां पर पूर्व सांसद केसी सिंह बाबा, पूर्व विधायक रणजीत रावत, पूर्व राज्य मंत्री मुकेश मेहरोत्रा, मुक्ता सिंह, नवनियुक्त कांग्रेस प्रदेश सचिव मुशर्रफ हुसैन, अलका पाल, अरुण चौहान, इंदुमान, नगर कांग्रेस अध्यक्ष संदीप सहगल, मनोज जोशी, जिलाध्यक्ष जीतेंद्र शर्मा, संजय जायसवाल, राशिद फारुखी, उमा वात्सल्य आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed