जन्माष्टमी पर महंगाई की मार: फल और फूलों के दाम में आया उछाल, केला 50 से 70-80 रुपये हुआ
जन्माष्टमी पर्व पर फलों और फूलों के दामों में उछाल आ गया है, जिससे लोगों को महंगाई का सामना करना पड़ रहा है। कारोबारियों के अनुसार मौसम खराब होने के कारण मंडी में आवक कम है, जिसके चलते कीमतें बढ़ गई हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जन्माष्टमी पर्व पर लोगों को महंगाई से भी जूझना पड़ेगा। बाजार में फलों व फूलों के दामों में उछाल आ गया है। कारोबारी मौसम खराब होने से मंडी में आवक कम होने को कीमतें बढ़ने का कारण बता रहे हैं।
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व के लिए मंदिरों को फूलों से सजाया जा रहा है। लोग घरों के लिए भी फूल मालाएं खरीद रहे हैं। उपवास और पूजा में प्रयोग के लिए फलों की भी जमकर खरीदारी हो रही है। फल-फूल की मांग बढ़ने से कीमतें भी तेज हो गई हैं। फूलों के कारोबारी राजेश कुमार ने बताया जन्माष्टमी पर 15 से 20 क्विंटल फूलों का प्रयोग मंदिरों को सजाने और घरों में पूजा-अर्चना में होता है। ऐसे में जन्माष्टमी के एक दिन पहले से फूलों की मांग बढ़ गई है। उन्होंने बताया फूलों के दामों में 100 रुपये से लेकर 300 रुपये तक बढ़ोतरी हो गई है। फल विक्रेता बंटी यादव ने बताया कि जन्माष्टमी पर मुख्य रूप से केला, अमरूद और खीरा की सबसे अधिक मांग रहती है। ऐसे में दुकानदारों ने फलों के दामों में 10 से 50 रुपये तक की बढ़ोतरी कर दी है।
फूलों के दाम प्रति किलो में :
फूल अब पहले
गेंदा 400 300
गुलाब 350 250
मोंगरा 8000 6000
जरबेरा 15 12 रुपये पीस
रंजनीगंधा 20 15 रुपये पीस
फलों के दाम प्रति किलो में :
फल अब पहले
केला 70-80 50-60 दर्जन
अमरूद 100-120 80-100
सेब 160-180 150