{"_id":"68488435f521247ba302263b","slug":"preparations-begin-for-building-a-multipurpose-administrative-building-in-kashipur-kashipur-news-c-235-1-ksp1006-128185-2025-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: काशीपुर में बहुउद्देशीय प्रशासनिक भवन बनाने की तैयारी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: काशीपुर में बहुउद्देशीय प्रशासनिक भवन बनाने की तैयारी शुरू
Wed, 11 Jun 2025 12:45 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Wed, 11 Jun 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
काशीपुर। अब क्षेत्रवासियों को प्रशासनिक संबंधी कामकाज के लिए इधर-उधर नहीं भागना पड़ेगा। सभी प्रशासनिक कार्यालय एक ही छत के नीचे बहुउद्देशीय प्रशासनिक भवन में संचालित होंगे। इसके लिए जिला स्तर से डीपीआर बनाकर शासन को स्वीकृति के लिए भेज दी गई है।
नगर क्षेत्र में एसडीएम कार्यालय, तहसील कार्यालय, चकबंदी कार्यालय व सब रजिस्ट्रार समेत लगभग 11 प्रशासनिक विभाग अलग-अलग होने से क्षेत्रवासियों को भारी समस्या का सामना करना पड़ता है।
किसी भी काम को निपटाने के लिए समय के साथ धन का बर्बादी होने के चलते सभी प्रशासनिक कार्यालय एक ही छत की नीचे बनाने की मांग उठ रही थी। इसके चलते तत्कालीन डीएम उदयराज सिंह व एडीएम पंकज उपाध्याय ने कई महीने पहले बहुउद्देशीय भवन बनाने को लेकर क्षेत्र के कई स्थानों का निरीक्षण किया था।
विज्ञापन
इसमें पुराना डाक बंगला, तहसील परिसर व सिंचाई विभाग के पुराने भवन का स्थलीय निरीक्षण करके भवन का नक्शा बनाने को कहा था।
एडीएम पंकज उपाध्याय ने बताया कि अब जिला स्तर से टांडा तिराहा स्थित सिंचाई विभाग के पुराने भवन को बहुउद्देशीय प्रशासनिक भवन के लिए चिह्नित कर लिया गया है।
इस भवन को बनाने के लिए लगभग 47 करोड़ की डीपीआर बनाकर शासन को मंजूरी के लिए भेजी गई है। शासन से स्वीकृति मिलने के बाद आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
उन्होंने बताया इसमें मुख्य रूप से एसडीएम कार्यालय, तहसील, चकबंदी, सब रजिस्टार, खाद्य पूर्ति विभाग, ट्रेजरी, क्षेत्रीय विकास प्राधिकरण समेत लगभग 11 प्रशासनिक कार्यालय होंगे।