{"_id":"640f5dd820c8035d4701f544","slug":"preparation-for-g-20-is-being-done-in-t-20-mode-rudrapur-news-c-8-1-80368-2023-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: टी-20 मोड में हो रही जी-20 की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: टी-20 मोड में हो रही जी-20 की तैयारी
Mon, 13 Mar 2023 11:01 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Mon, 13 Mar 2023 11:01 PM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर हाईवे किनारे व्यापारियों के धरना स्थल पर उपवास में बैठीं महिलाएं।
शहर में हटाया जा रहा अतिक्रमण, रंगरोगन से चमकाई जा रही दीवारें, पुलिस ने किया जी-20 सेल का गठन संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर। रामनगर में होने जा रहे जी-20 सम्मेलन के कार्यक्रम के लिए प्रशासन टी-20 मोड में तैयारी कर रहा है। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए विदेशी मेहमान विमान से पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद वे सड़क मार्ग से रामनगर स्थित कार्यक्रम स्थल पर जाएंगे। तैयारियों को लेकर शहर में सड़कों से अतिक्रमण हटाने के साथ ही सरकारी दीवारों पर रंगरोगन और पेंटिंग की जा रही हैं। मेहमानों की सुरक्षा के लिए पुलिस ने भी तैयारी शुरू कर दी है।
विदेशी मेहमानों की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए एसएसपी ने पुलिस कार्यालय में जी-20 सेल का गठन किया है। सेल में एक डिप्टी एसपी, एक इंस्पेक्टर, एक दरोगा, दो एएसआई, पांच कांस्टेबलों की तैनाती की गई है। जिले में महत्वपूर्ण जगहों पर पुलिस की ड्यूटी लगाने और उनके लिए आवश्यक उपकरण, संसाधन के इंतजाम का जिम्मा सेल को सौंपा गया है। सेल का प्रभारी डिप्टी एसपी रेबाधर मठपाल को बनाया गया है। सुरक्षा और यातायात की तैयारियों के लिए सेल की बैठकें हो रही हैं। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने बताया कि विदेशी महमानों की सुरक्षा और यातायात का जिम्मा जी-20 सेल को सौंपा गया है।
बिजली के पोल से हटाए जा रहे केबिल के तार
रुद्रपुर। जी 20 की तैयारियों को लेकर लोक निर्माण विभाग, ऊर्जा निगम सहित अन्य विभाग तैयारियों में जुटे हुए हैं। ऊर्जा निगम लाइनों को ठीक करने के साथ ही पोल पर रंगरोगन करा रहा है। अधीक्षण अभियंता शेखर त्रिपाठी ने बताया कि पोल से इंटरनेट कंपनियों और केबल ऑपरेटरों की ओर से डाली गई लाइन भी हटाई जा रही हैं। इसको लेकर इंटरनेट कंपनियों और केबिल संचालकों को जानकारी दे दी गई है। संवाद
विज्ञापन
-- -
एनएचएआई ने हटाया अतिक्रमण
रुद्रपुर। एनएच-87 किनारे एएनझा स्कूल से लेकर डायट तक एनएचएआई और जिला प्रशासन की टीम ने अतिक्रमण की जद में आईं टिनशेड नुमा 15 दुकानों को तुड़वाया। इस दौरान नगर आयुक्त विशाल मिश्रा, एसडीएम प्रत्यूष सिंह, एनएचएआई परियोजना प्रबंधक मीनू, एसएसआई कमाल हसन आदि थे। संवाद
-
दुकानें बचाने के लिए महिलाएं हुईं मुखर
व्यापारी परिवार की महिलाएं बोलीं, घर में नहीं जल रहा चूल्हा
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर। एनएच-87 किनारे अतिक्रमण की जद में आ रहीं राम मनोहर लोहिया मार्केट की दुकानों को बचाने के लिए व्यापारी परिवार की महिलाएं मुखर हो गई हैं। उन्होंने धरनास्थल पर उपवास रखकर सुखमनी का पाठ और अरदास की। इसके बाद धरना स्थल पर मौजूद अन्य लोगों को प्रसाद भी बांटा।
सोमवार सुबह 11 बजे से मार्केट के व्यापारियों के परिवारों की महिलाओं ने गुरु नानक के चित्र पर पुष्प अर्पित कर अरदास की। महिलाओं ने व्यापारियों पर आए संकट को टालने की प्रार्थना की। परमजीत कौर, इंद्रप्रीत कौर, महेंद्र कौर, रूबी अरोरा, मनजीत कौर आदि ने कहा कि एनएचएआई की ओर से दुकानें खाली करने का नोटिस मिलने के बाद घर में दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। बीते दिनों से घर में चूल्हा भी नहीं जल रहा है। बच्चों की परीक्षा चल रही है और उनका पढ़ाई में मन नहीं लग रहा है। कहा कि वह लोग बीते 40- 50 वर्षों से लोहिया मार्केट में व्यापार कर रहे हैं। जिला प्रशासन की ओर से तब नहीं हटाया गया तो अब क्यों व्यापारियों के पेट पर लात मारी जा रही है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी धरनास्थल पर पहुंचकर समर्थन किया। इस दौरान कविता, कुसुम, ज्योति, गुरमीत कौर, परमजीत कौर, बलविंदर कौर, रविंद्र कौर, राज कौर, दमनदीप कौर, नीलम तनेजा, नेहा, रेनू आदि थीं।
व्यापारी बोले, हमें उजाड़ना ठीक नहीं
रुद्रपुर। व्यापारियों ने नगर निगम में मेयर रामपाल सिंह और पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के साथ चर्चा की। इसके बाद वह जुलूस लेकर धरनास्थल पर पहुंचे। मेयर और पूर्व विधायक के साथ कलक्ट्रेट में डीएम से मिले व्यापारियों ने कहा कि वह तीन दशक से अधिक समय से यहां व्यापार कर रहे हैं। उनको उजाड़ना ठीक नहीं है। इस मामले में सहानुभूतिपूर्वक विचार किया जाए ताकि व्यापारियों की रोजी रोटी न छिन सके। डीएम ने व्यापारियों से कहा कि वह एनएचएआई के अधिकारियों के साथ बैठकर इस मामले में चर्चा करेंगे। डीएम ने मेयर रामपाल सिंह को वेंडिंग जोन में फड़ व्यापारियों को बसाने के निर्देश दिए। इस दौरान प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष संजय जुनेजा, महामंत्री हरीश अरोरा, लोहिया मार्केट के अध्यक्ष आशु ग्रोवर आदि मौजूद रहे। संवाद
जी-20 की आड़ में उजाड़े जा रहे है व्यापारी : गाबा
रुद्रपुर। कांग्रेस कार्यकारी जिलाध्यक्ष हिमांशु गाबा ने भाजपा सरकार पर जी-20 सम्मेलन की आड़ में व्यापारियों को उजाड़ने का आरोप लगाया। गाबा ने मामले पर नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य से भी दूरभाष पर बात की और मामले को विधानसभा में उठाने का आग्रह किया। कहा कि जो व्यापारी पिछले 50 वर्षों से रोडवेज के पास कारोबार कर भरण पोषण कर रहे हैं, उन्हें अतिक्रमणकारी बताकर हटाया जा रहा है। सरकार की मंशा ठीक होती तो अतिक्रमण हटाने से पहले व्यापारियों को दूसरी जगह बसाया जा सकता था ताकि उनकी रोजी रोटी चल सके। संवाद
-
थाली-ताली बनाकर आज करेंगे विरोध प्रदर्शन
रुद्रपुर। जिला प्रशासन के खिलाफ राम मनोहर लोहिया मार्केट के व्यापारी और नेता मंगलवार सुबह 11 बजे से ताली थाली बजाकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। व्यापारी नेताओं ने कहा कि जब तक उनको राहत देने का फैसला न हो जाए तब तक जिला प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो शहर में मशाल जुलूस भी निकाला जाएगा। संवाद
दुकानें तोड़ने पर सरकार का पुतला फूंका
रुद्रपुर। व्यापारियों की दुकानें तोड़ने के विरोध में सोमवार को डीडी चौक पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार व जिला प्रशासन का पुतला फूंका। कांग्रेस महानगर अध्यक्ष जगदीश तनेजा ने कहा कि सालों पुरानी व्यापारियों की दुकानों को तोड़ना गलत है। उन्होंने कहा कि बीएसएनएल ,पोस्ट ऑफिस, नगर निगम, सिंचाई विभाग, रोडवेज समेत कई सरकारी विभागों व निगमों ने भी अतिक्रमण कर रखा है, लेकिन प्रशासन सिर्फ गरीबों को उजाड़ने में उतारू है। तनेजा ने कहा कि जी-20 सम्मेलन का उत्तराखंड में आयोजन स्वागत योग्य है, लेकिन जी-20 सम्मेलन की आड़ में व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वहां पर परिमल राय, हरीश बावरा, गोपाल भसीन, साजिद खान, सोफिया नाज, राजेंद्र निषाद आदि थे।