{"_id":"636bfa4a7126d53a23675985","slug":"powerlifter-of-kashipur-kashipur-news-hld481480933","type":"story","status":"publish","title_hn":"पावर लिफ्टर अमनदीप ने स्टेट चैंपियनशिप में जीता सोना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पावर लिफ्टर अमनदीप ने स्टेट चैंपियनशिप में जीता सोना
देहरादून में खिलाड़ी अमनदीप का उत्साहवर्धन करते अपर महानिदेशक अमित कुमार सिन्हा।संवाद
- फोटो : KASHIPUR
Link Copied
काशीपुर। देहरादून के रायवाला में पांच, छह नवंबर को हुई उत्तराखंड स्टेट पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप के 120 किलोग्राम भारवर्ग में काशीपुर के पावर लिफ्टिंग कोच अमनदीप अरोरा ने 970 किग्रा वजन उठाकर स्वर्ण पदक जीता। उसने 255 किग्रा की बेंच प्रेस मारकर उत्तराखंड राज्य में कीर्तिमान स्थापित किया है।
विज्ञापन
दढ़ियाल रोड निवासी धर्मेंद्र अरोरा के पुत्र अमनदीप अरोरा काशीपुर में पावर लिफ्टिंग के कोच हैं। अमनदीप ने देहरादून में आयोजित उत्तराखंड स्टेट पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप प्रतियोगिता के सीनियर खिलाड़ी के तौर पर 120 किलो कैटेगरी में 970 किलोग्राम वजन उठाकर सोना जीता। उसने 390 किग्रा की स्क्वाट और 255 की बेंच और 325 किग्रा की डेड लिफ्ट की।
विज्ञापन
अपर पुलिस महानिदेशक अमित कुमार सिन्हा ने अमनदीप को स्वर्ण पदक पहनाया। इससे पूर्व अमनदीप केरल, जमशेदपुर, कोलकाता, हिमाचल आदि प्रदेशों में हुई प्रतियोगिताओं कई पदक जीत चुके हैं। अमन ने वर्ष 2017 में इंडोनेशिया में हुई प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता था। इस सफलता के लिए 15 अगस्त 2019 को तत्कालीन सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अमनदीप को स्टेट अवार्ड से नवाजा था। अब अमन दिसंबर में जमशेदपुर में प्रस्तावित नेशनल चैंपियनशिप में भी अमन भागीदारी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।