फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Power crisis likely to deepen as consumption increases in the circle

Udham Singh Nagar News: सर्किल में खपत बढ़़ते ही बिजली संकट गहराने के आसार

Wed, 15 Mar 2023 11:55 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Wed, 15 Mar 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
Power crisis likely to deepen as consumption increases in the circle
रुद्रपुर में बिजली कनेक्शन काटता लाइनमैन। संवाद - फोटो : कुविवि के सभागार में नई शिक्षा नीति को लेकर आयोजित कार्यशाला का शुभारंभ करते विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.एनके जोशी व अन्य
रुद्रपुर। तराई में बिजली की खपत बढ़ने से बिजली संकट गहराने लगा है। ऊर्जा निगम के रुद्रपुर सर्किल में इस वर्ष नौ महीने में 11,221 घरेलू और व्यावसायिक बिजली कनेक्शन बढ़े हैं। कनेक्शन के सापेक्ष आपूर्ति नहीं होने से तराई में अघोषित बिजली का खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन

ऊधमसिंह नगर के लोहियाहेड स्थित पावर हाउस में वर्तमान में 45 मेगावाट बिजली का उत्पादन हो रहा है। मांग के अनुरूप बिजली का उत्पादन नहीं होने से बाहरी राज्यों से बिजली खरीदनी पड़ रही है। बिजली की कमी की वजह से जिले में करीब दो महीने लोगों को अघोषित बिजली कटौती का सामना करना पड़ा था। जिले की आबादी बढ़ने के साथ ही कनेक्शन की संख्या बढ़ गई है। बिजली की खपत बढ़ने से डिमांड भी बढ़ती जा रही है। रुद्रपुर सर्किल में मार्च 2022 तक बिजली के कनेक्शन की संख्या दो लाख 73 हजार 684 थी, जो कि दिसंबर 2022 तक बढ़कर दो लाख 84 हजार 905 पहुंच गई है। गत नौ महीनों में बढ़े कुल 11221 बिजली कनेक्शन में से 9665 घरेलू और 1556 व्यावसायिक हैं। ऊर्जा निगम के अधीक्षण अभियंता शेखर त्रिपाठी ने बताया कि गर्मियों में बिजली की अधिक जरूरत पड़ती है। दिसंबर 2021 में 210 मिलियन यूनिट (एमयू) बिजली की खपत थी। वर्तमान में करीब 214 मिलियन यूनिट की खपत है।
विज्ञापन

---
बिजली चोरी से बढ़ रहा है दबाव
रुद्रपुर। कटिया डालकर बिजली चोरी करने से भी बिजली अधिक खर्च हो रही है। कई मलिन बस्तियों में बिजली चोरी की जा रही है। ऊर्जा निगम की टीम ने बिजली चोरी रोकने और बिजली बिल का भुगतान न करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई शुरू कर दी है। अधीक्षण अभियंता शेखर त्रिपाठी ने बताया कि सभी जेई और एसडीओ को बिल जमा न करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। रुद्रपुर सर्कल के बिजली उपभोक्ताओं पर कुल 289 करोड़ रुपये बिल बकाया था। इसमें 92 करोड़ रुपये करोड़ वसूले गए हैं। अब 187 करोड़ रुपया बकाया है। 5000 हजार से अधिक बकायेदारों के कनेक्शन काटे जा रहे हैं। अभी तक कुल 226 कनेक्शन को काटे गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

---
फोटो-15 आरडीपी 02पी- रुद्रपुर में बिजली कनेक्शन काटता लाइनमैन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed