Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Post-mortem facility to begin operations in Bazpur from December

Udham Singh Nagar News: बाजपुर में दिसंबर से शुरू होगा पोस्टमार्टम हाउस

Sat, 21 Nov 2026 11:47 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sat, 21 Nov 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
Post-mortem facility to begin operations in Bazpur from December
बाजपुर। बाजपुर के उप जिला अस्पताल में दिसंबर से पोस्टमार्टम हाउस का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। सीएमओ डॉ. एसके गोस्वामी ने शुक्रवार को अस्पताल के निरीक्षण के दौरान यह जानकारी दी। उन्हाेंने अस्पताल में सफाई और अन्य व्यवस्थाओं को भी दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान सीएमओ गोस्वामी ने प्रसूति वार्ड में भर्ती जच्चा-बच्चा महिलाओं के स्वास्थ्य की जानकारी ली। अस्पताल के अभिलेखों की जांच कर अन्य वार्डों का निरीक्षण किया। उन्होंने पोस्टमार्टम हाउस के बंद गेट खोलने और टूटे टिनशेड सहित अन्य मरम्मत कार्यों के लिए प्रस्ताव बनाकर भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोविड काल में बने ऑक्सीजन प्लांट को पुनः शुरू करने के लिए उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम हाउस संचालित कराने के लिए जिला निगरानी समिति के सदस्य राजेश कुमार ने प्रयास किया था। स्वास्थ्य मंत्री के निर्देश पर ही पोस्टमार्टम हाउस के संचालन की कार्रवाई की जा रही है। निरीक्षण के दौरान डिप्टी सीएमओ डॉ. हरेंद्र सिंह, सीएमएस डॉ. विनय यादव सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

16 साल पहले हो गया था लोकार्पण
पोस्टमार्टम हाउस का लोकार्पण 16 अप्रैल 2010 को को तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री बलवंत सिंह भौर्याल ने किया था। बावजूद इसके अब तक संचालन शुरू नहीं हो सका है। भाजपा नेता राजेश कुमार ने कहा कि स्थानीय स्तर पर व्यवस्था नहीं होने के कारण मृतक के परिजनों को पोस्टमार्टम के लिए काशीपुर जाना पड़ता है। अपनों को खोने के दुख से गुजर रहे परिवार को इस प्रक्रिया के लिए भागदौड़ करनी पड़ती है जिससे उन्हें आर्थिक और मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। पोस्टमार्टम हाउस शुरू होने से लोगों को इस परेशानी से निजात मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed