फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Positive news.

एसपी ममता बोहरा को राज्यपाल उत्कृष्ट सेवा पदक

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Positive news.
देहरादून में एसआई आरती को सम्मानित करते डीजीपी अशोक कुमार। संवाद - फोटो : KASHIPUR
गणतंत्र दिवस पर ऊधमसिंह नगर जिले के सात अधिकारियों और कर्मचारियों को राज्यपाल उत्कृष्ट सेवा पदक और सराहनीय सेवा सम्मान दिया गया।
विज्ञापन

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह ने जिले की एसपी ममता बोहरा और 31वीं बटालियन पीएसी की कमांडेंट प्रीति प्रियदर्शिनी को विशिष्ट कार्य के लिए राज्यपाल उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया। यह पदक उन्हें उत्कृष्ट विवेचना के लिए प्रदान किया गया।
इनके अलावा छह पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को डीजीपी की ओर से सराहनीय सेवा सम्मान चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। इनमें सीओ अमित कुमार, इंस्पेक्टर विजेंद्र शाह, इंस्पेक्टर अशोक कुमार सिंह, इंस्पेक्टर बसंती आर्या, दरोगा अनिल जोशी, सिपाही जोंगेंद्र सिंह शामिल हैं।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक विजेंद्र शाह सराहनीय सेवा मेडल से सम्मानित
गदरपुर। गदरपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक विजेंद्र शाह को सराहनीय सेवा मेडल से सम्मानित किया गया। गणतंत्र दिवस पर देहरादून स्थित पुलिस मुख्यालय में पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने प्रभारी निरीक्षक विजेंद्र शाह को सराहनीय सेवा मेडल प्रदान किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

आरती समेत छह पुलिसकर्मी सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित
काशीपुर। वैशाली कालोनी निवासी एसआई आरती पोखरियाल को गणतंत्र दिवस पर सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया है। आरती वर्तमान में अभिसूचना इकाई हल्द्वानी में तैनात है।

कोविड महामारी के दौरान सेवा कार्य के लिए आरती का चयन किया गया है। एसआई आरती ने बताया कि उनके अलावा नैनीताल जनपद से बनभूलपुरा थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी, एसआई मनोज कुमार, आरक्षी वीरेंद्र चौहान, जितेंद्र कुमार, रमेश चंद्र भट्ट और सीआईडी हल्द्वानी की आरक्षी मीना रेखाड़ी का चयन सराहनीय सेवा पदक के लिए किया गया था। 26 जनवरी को देहरादून में हुए गणतंत्र दिवस समारोह में डीजीपी अशोक कुमार ने सभी पुलिसकर्मियों को सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया। संवाद

गदरपुर में प्रभारी निरीक्षक विजेंद्र को सम्मानित करते डीजीपी अशोक कुमार।

गदरपुर में प्रभारी निरीक्षक विजेंद्र को सम्मानित करते डीजीपी अशोक कुमार।- फोटो : RUDRAPUR

ममता बोहरा, एसपी।

ममता बोहरा, एसपी।- फोटो : RUDRAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed