फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Positive news.

जसपुर में 25 को लगेगा रोजगार मेला, सीएम करेंगे उद्घाटन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
Positive news.
जसपुर में पत्रकार वार्ता करते जिला सेवायोजन अधिकारी एवं भाजपा प्रदेश प्रवक्ता। - फोटो : KASHIPUR
नगर के बीएसवी इंटर कॉलेज में 25 अक्तूबर को रोजगार मेला लगेगा। मेले का उद्घाटन मुख्यमंत्री करेंगे। कार्यक्रम में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट शामिल होंगे।
विज्ञापन

शनिवार को भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विनय रुहेला और जिला सेवायोजन अधिकारी आरके पंत ने संयुक्त प्रेस वार्ता में बताया कि 25 अक्तूबर को सुबह 10 बजे बीएसवी इंटर कॉलेज प्रांगण में रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

इसमें टाटा स्टील प्रोडक्ट, अशोका लीलैंड, बजाज ऑटो लिमिटेड, वोल्टाज, ब्रिटानिया, नेस्ले आदि 65 कंपनियों के अधिकारियों ने प्रतिभाग करने की सहमति दी है। अभी तक कंपनियों के अधिकारियों ने टेक्नीशियन, प्रोडक्शन अधिकारी, इलेक्ट्रीशियन, सुपरवाइजर, हेल्पर, ऑपरेटर, केमिस्ट, टेक्नीशियन, क्वालिटी इंजीनियर, अकाउंट अधिकारी, स्टोर कीपर आदि के 1434 रिक्त पदों पर नियुक्ति करने की जानकारी जिला सेवायोजन कार्यालय को दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, आईटीआई, बीटेक, बीफार्मा आदि प्रशिक्षित और अप्रशिक्षित बेरोजगारों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी एनसीएस पोर्टल पर गूगल लिंक पर मोबाइल से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त रजिस्ट्रेशन कराने के लिए सुबह 10 बजे से ही रोजगार मेले में पंजीयन सेंटर खोले जाएंगे। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विनय रुहेला ने बताया कि 19 फरवरी 2021 को उन्होंने केंद्रीय श्रम मंत्री संतोष गंगवार से रोजगार मेला लगाए जाने के लिए निवेदन किया था। उस समय कोराना काल के कारण मेला नहीं लग सका।

25 अक्तूबर को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने रोजगार मेले का उद्घाटन सुभाष चौक पर स्थित राष्ट्रीय ध्वज, जीजीआईसी के निकट रक्षा सेवाओं निवृत फाइटर प्लेन मिग-21 की डमी का उद्घाटन करने की स्वीकृति दी है। वहां जिला सेवा नियोजन अधिकारी ऊधमसिंह नगर आरके पंत, जिला सेवायोजन अधिकारी बागेश्वर शंकर बोरा, सेवा नियोजन अधिकारी खजान पाठक, मुकेश पाठक आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed