फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Positive

नशे के खिलाफ महिला मंगल दल चलाएगा जागरूकता अभियान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jan 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
Positive
खटीमा के लोहियाहेड में ग्रामीणों की समस्याएं सुनतीं महिला मंगल दल गोसीकुआं की पदाधिकारी। - फोटो : KHATIMA
ग्राम सभा गोसीकुआं के महिला मंगल दल ने लोहियाहेड गांव के भ्रमण के दौरान लोहियाहेड पुलिस चौकी पहुंचकर नशे पर अंकुश लगाने के लिए जागरूकता अभियान में पूर्ण सहयोग देने को कहा। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनीं।
विज्ञापन

महिला मंगल दल अध्यक्ष मंजू देवी एवं उप प्रधान चंद्रकला के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने लोहियाहेड गांव का भ्रमण किया। कार्यकर्ताओं के समक्ष ग्रामीण महिलाओं ने शौचालय की गंदगी सीधे नाली में छोड़े जाने की समस्या रखी। महिला मंगल दल अध्यक्ष और उप प्रधान ने कहा कि समस्या के समाधान के लिए प्रशासन को अवगत कराया जाएगा। वहां वार्ड सदस्य सरताज, क्रांति, मंजू देवी, जमशेरअली, रजनी, अगूरा देवी, भावना, विमला, कमला, देवकी, तुलसी, सुमित्रा, राधा, आशा, दिव्या, बासू देवी, रोहित शर्मा आदि थे। (संवाद)
विज्ञापन

उत्तराखंड एकता मंच ने नशे के खिलाफ चलाया जागरूकता अभियान
खटीमा। नशे के खिलाफ लोगों को जागरूक करने के लिए उत्तराखंड एकता मंच ने अमाऊं में कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान कॉलोनीवासियों ने एक स्वर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे जागरूकता अभियान को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहसीलदार यूूसुफ अली ने कहा कि नशे के बढ़ती प्रवृत्ति को रोकने के लिए हम सभी को आगे आने की जरूरत है। कादरी वेलफेयर सोसायटी ने पदाधिकारियों को सम्मानित किया। वहां अध्यक्ष कामिल खान, रबीश भटनागर, सलीम रिजवी, सलाहउद्दीन अंसारी, मनोज बाधवा, अमानत हुसैन, शादाब सेफी, नाजिम शेरी, लाईक, पप्पू अली, किशन सिंह किन्ना, शान मिया, चंद्रशेखर भट्ट आदि थे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed