फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Posing as a Hindu, he trapped a young woman in a love trap, a case was registered.

Udham Singh Nagar News: हिंदू बन युवती को प्रेमजाल में फंसाया, मुकदमा दर्ज

Thu, 16 Oct 2025 02:19 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Thu, 16 Oct 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
Posing as a Hindu, he trapped a young woman in a love trap, a case was registered.

विज्ञापन
रुद्रपुर। हिंदू बनकर युवती को प्रेमजाल में फंसाकर दुष्कर्म करने वाले समुदाय विशेष के आरोपी पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। एक दिन पहले आरोपी युवती के संग सिविल लाइन के एक होटल में पकड़ा गया था। विभिन्न हिंदू संगठन के लोगों के हंगामा करने पर मामले का खुलासा हुआ। पुलिस बृहस्पतिवार को आरोपी को कोर्ट में पेश करेगी।
किच्छा क्षेत्र में रहने वाली एक युवती ने पुलिस को बताया कि वह रुद्रपुर की एक कंपनी में छह महीने पहले काम करती थी। इस कंपनी में उनके गांव का वाला आहद खान नौकरी करता था। तब आहद ने उसे अपना नाम अहद ठाकुर बताया था। साथ ही फर्जी आधार कार्ड भी दिखाया। उसे इस बात की जानकारी नहीं हुई कि अहद समुदाय विशेष का है। आरोपी ने उससे दोस्ती कर नजदीकियां बढ़ाईं और छह महीने तक शारीरिक शोषण करता रहा। युवती ने बताया कि वह नौकरी छोड़ चुकी है और अब रुद्रपुर में ब्यूटी पार्लर का काम सीख रही है। मंगलवार को युवक उसे सिविल लाइन के एक होटल में ले गया। जहां उससे दुष्कर्म किया। इधर, युवक व युवती के होटल में पहुंचने पर हिंदूवादी संगठन के लोगों ने हंगामा किया था। इसके बाद पुलिस दोनों को उठाकर कोतवाली ले गई औैर पूछताछ की। जांच में पता चला कि युवक का असली नाम आहद खान है। उसने फर्जी आधार कार्ड बनाकर अपना नाम अहद ठाकुर लिखाया था। सीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

-------
आखिर कहां से बना फर्जी आधार कार्ड
समुदाय विशेष के युवक ने अपना फर्जी आधार कार्ड बनाया था। अब सवाल यह उठ रहा है कि आरोपी ने आखिर कहां से फर्जी आधार कार्ड बनाया? क्या जिले में फर्जी आधार कार्ड बनाने का खेल चल रहा है? पुलिस के लिए यह जानना चुनौती होगी कि आरोपी ने आधार कार्ड कहां से बनाया। हालांकि पुलिस दावा कर रही है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



लव जिहाद को बर्दाश्त नहीं करेंगे
विधायक शिव अरोरा ने आरोप लगाया कि कुछ समुदाय विशेष के लोग हिंदू युवतियों को निशाना बना रहे हैं। रुद्रपुर में लव जिहाद को बर्दाश्त नहीं दिया जाएगा। जब उन्हें इस मामले की सूचना मिली तो उन्हाेंने पुलिस को फोन कर आरोपी पर कड़ी कार्रवाई करने को कहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed