फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Population control bill should be implemented

जनसंख्या नियंत्रण कानून अति आवश्यक: मनोज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jul 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
Population control bill should be implemented
बाजपुर सिंचाई विभाग के अतिथि गृह में बैठक करते विहिप कार्यकर्ता। - फोटो : BAZPUR
बाजपुर। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) की जिला स्तरीय बैठक मेें अगस्त में होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई। विहिप के क्षेत्रीय संगठन मंत्री मनोज वर्मा ने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण कानून वर्तमान की जरूरत है। शुक्रवार को सिंचाई विभाग के अतिथि गृह में आयोजित संगठन की जिला स्तरीय बैठक का शुभारंभ मनोज वर्मा, सह प्रांत मंत्री धीरेंद्र शर्मा, विहिप जिला अध्यक्ष राजीव परनामी, विहिप जिला मंत्री यशपाल राजहंस ने संयुक्त रूप से किया। वक्ताओं ने कहा कि 14 अगस्त को अखंड भारत संकल्प दिवस और 30 अगस्त को विहिप का स्थापना दिवस मनाया जाएगा। कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर से सुरक्षा के लिए गांव-गांव में आरोग्य मित्रों का चयन कर उन्हें प्रशिक्षण दिया जाना है। वहां पर जिला उपाध्यक्ष राजेश पाठक, सह मंत्री तेज प्रकाश शर्मा, जिला मठमंदिर प्रमुख राजेंद्र शर्मा, जिला धर्म प्रसार प्रमुख कोमल गोस्वामी, जिला सामाजिक समरसता प्रमुख विजेंद्र सिंह, जिला विद्यार्थी प्रमुख सचिन गौतम, जिला बलोपासना प्रमुख विशाल दक्ष, जिला विशेष संपर्क प्रमुख अरुण शर्मा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed