फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Political

किसान विरोधी तीनों कानून हों वापस : पाल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jan 2021 12:41 AM IST
विज्ञापन
Political
सितारगंज में पत्रकारों से बातचीत करते पूर्व सांसद डॉ. महेंद्र सिंह पाल। - फोटो : SITARGANJ
पूर्व सांसद डॉ. महेंद्र सिंह पाल ने कहा कि केंद्र सरकार ने तीन कृषि सुधार कानून पारित कर कृषि क्षेत्र पर कारपोरेट के कब्जे का प्रयास किया है। इन तीनों कानूनों को जल्द वापस लिया जाना चाहिए। उन्होंने लालकुआं से सितारगंज होते हुए खटीमा तक लंबित रेलवे लाइन का मुद्दा भी उठाया।
विज्ञापन

मंगलवार को बिज्टी चौराहा स्थित किसान राइस मिल में पूर्व सांसद पाल ने पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि देश के किसानों की बिना रायशुमारी के सरकार ने तीन काले कानून लागू कर दिए। इससे किसान आज सड़क पर हैं। काफी समय से दिल्ली की सीमाओं पर किसानों का आंदोलन चल रहा है लेकिन सरकार हठधर्मिता अपना रही है और कानूनों का वापस नहीं लिया जा रहा है।
विज्ञापन

पूर्व सांसद पाल ने बताया कि लालकुआं से सितारगंज होते हुए खटीमा तक रेलवे लाइन केंद्र सरकार से पारित हो चुकी है। अधिसूचना भी जारी हो चुकी है। राज्य सरकार को रेल लाइन बिछाने में आ रही भूमि के मुआवजे के लिए फाइल केंद्र सरकार को भेजनी थी लेकिन सरकार इस पर मुद्दे पर गंभीर नहीं है। यह रेलवे लाइन बनने से पहाड़ जाने वाले लोगों को आसानी होगी। उन्होंने सरकार से जल्द ही रेलवे लाइन निर्माण की मांग की। वहां कांग्रेस नगराध्यक्ष हरपाल सिंह, मुंशीराम जिंदल, सरताज अहमद, एडवोकेट दयानंद सिंह, विक्कर सिंह, मूंसा सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed