{"_id":"614cd0b78ebc3efcb2751a65","slug":"political-rudrapur-news-hld4390403144","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभी विधानसभाओं में 20 हजार नए सदस्य बनाएगी कांग्रेस : भंडारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभी विधानसभाओं में 20 हजार नए सदस्य बनाएगी कांग्रेस : भंडारी
विज्ञापन
रुद्रपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते सदस्यता अभियान समिति के अध्यक्ष राजेंद्र भ?
- फोटो : RUDRAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस सदस्यता अभियान समिति के अध्यक्ष राजेंद्र भंडारी ने बृहस्पतिवार को जिला कांग्रेस कार्यालय में पार्टी के सदस्यता अभियान की शुरुआत की। उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर सदस्यता अभियान की जिम्मेदारियां सौंपीं। कहा कि प्रत्येक विधानसभा में 20 हजार नए सदस्य बनाए जाएंगे।
रुद्रपुर पहुंचे भंडारी का जिला कांग्रेस कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं के साथ स्वागत किया। भंडारी ने जिलेभर से पहुंचे पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक में सदस्यता अभियान की शुरुआत की। कहा कि घर-घर जाकर अभियान चलाया जाएगा।
भंडारी ने कहा जनता महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार से त्रस्त हो चुकी है। कांग्रेस की विकासपरक सोच और सुशासन के संदेश को लेकर हम जनता के बीच जाएंगे और आगामी विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता की समस्याओं का समाधान करेंगे। जिलाध्यक्ष जितेंद्र शर्मा और कार्यवाहक जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा ने कहा कि भाजपा सरकार महंगाई पर लगाम कसने में नाकाम रही है। वहां अल्का पाल, राजेंद्र पाल सिंह, नारायण बिष्ट, हरीश पनेरू, गोपाल राणा, परिमल राय, मदन लाल खन्ना, राजू भुसरी, संदीप चीमा, प्रीत ग्रोवर, शैलेन्द्र शर्मा, इंदुमान आदि थे।