फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Political

प्रदेश में भाजपा सरकार की उल्टी गिनती शुरू : मनोज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jul 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Political
कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व की ओर से भेजे गए समन्वयक विधानसभाओं में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक और पदयात्रा निकालकर पार्टी को मजबूत करने की कोशिशों में जुटे हैं। इसी क्रम में समन्वयक मनोज पटेल और लवलेश कुमार ने कार्यकर्ताओं के साथ पंतनगर में पदयात्रा निकाली। उन्होंने कहा प्रदेश में भाजपा सरकार की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री तिलकराज बेहड़ ने कहा कि प्रदेश में डबल इंजन की सरकार पूरी तरह से फेल साबित हुई है। पार्टी के कार्यकारी जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा ने कहा कि बढ़ती महंगाई से आज जनता बेहद परेशान है। कृषि कानूनों को लागू कर सरकार ने देश के किसानों के साथ ही आम जनता के हकों पर भी कुठाराघात किया है।
विज्ञापन

वहां पर उत्तराखंड कामगार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सीपी शर्मा, यूथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर, पूर्व विधायक नारायण पाल, पूर्व जिलाध्यक्ष नारायण बिष्ट, संजीव कुमार सिंह, राजेश प्रताप सिंह, इंटक जिलाध्यक्ष जनार्दन सिंह, महेंद्र शर्मा आदि थे। इधर, बाजपुर में महंगाई और भाजपा सरकार की विफलताओं के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य मार्ग से पदयात्रा निकाली। पदयात्रा का नेतृत्व कांग्रेस की पीसीसी सदस्य सुनीता टम्टा ने किया। वहां लवलेश शर्मा, राजेंद्र बेदी, तनवीर अहमद, सुनील पाठक, पूरन सिंह, सौरभ नेगी, प्रिंसदास, राजकिशोर आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा शासन में पिछड़ गया प्रदेश
किच्छा। वार्ड-12 में कांग्रेस पार्टी की बैठक में संगठन को मजबूत बनाने के लिए युवाओं की भागीदारी पर चर्चा की गई। वरिष्ठ नेता डॉ. गणेश उपाध्याय ने कहा कि भाजपा शासन में प्रदेश विकास में पिछड़ गया है। सरकार ने पिछले 5 साल में सभी भर्तियों पर रोक लगाकर उन्हें भर्ती की आयुसीमा से भी बाहर करा दिया। वहां पर मो. तौफीक, अमन बाबा, अलीजान कुरेशी, सानू, विकास नेगी, हाशिम, मनीष, आर्यन थे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed