{"_id":"5fdf80288ebc3e3e731c3501","slug":"political-rudrapur-news-hld408086925","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम के जन्मदिन पर रुद्रपुर में रोटी बैंक का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम के जन्मदिन पर रुद्रपुर में रोटी बैंक का शुभारंभ
विज्ञापन
रुद्रपुर स्थित भाजपा जिला कार्यालय में हवन करते कार्यकर्ता।
- फोटो : RUDRAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएम टीएस रावत के जन्मदिन पर जिले भर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम आयोजित किए। कई जगहों पर केक भी काटे गए। रुद्रपुर में विधायक राजकुमार ठुकराल और वन निगम के अध्यक्ष सुरेश परिहार के नेतृत्व में रोटी बैंक का शुभारंभ किया गया।
जिला कार्यालय में हवन कर सीएम की दीर्घायु की कामना की। विधायक, निगम अध्यक्ष परिहार और भाजपा जिलाध्यक्ष शिव अरोरा ने कहा कि सीएम के नेतृत्व में प्रदेश विकास की ओर अग्रसर है। वहां पर मेयर रामपाल सिंह, जिला महामंत्री विवेक सक्सेना, पूर्व जिला महामंत्री भारत भूषण चुघ, मंडल अध्यक्ष राकेश सिंह, विपिन जल्होत्रा, धर्म सिंह कोली, सुनील यादव, नरेश सागर, ईश्वरी प्रसाद राठौर, बंटी कोली, ललित बिष्ट, सन्नी पुनियानी आदि थे। इधर, भाजपा पंतनगर मंडल ने सीएम जन्मदिन विकास दिवस के रूप में मनाया।
कार्यकर्ताओं ने हल्दी और शांतिपुरी में हवन कर उनके दीर्घायु होने की कामना के साथ पौधरोपण भी किया। जिला महामंत्री विवेक सक्सेना के आवास पर केक काटा गया और मलिन बस्तियों में सैनिटाइजर और मास्क बांटे गए। वहां पर वरिष्ठ नेता अजय तिवारी, मंडल अध्यक्ष अमित पुरोहित, महामंत्री अनिल यादव, संदीप कार्की, मंत्री गोविंद चौहान, महामंत्री ओबीसी मोर्चा हरिपाल यादव, बूथ अध्यक्ष पंकज कुमार आदि थे।
विज्ञापन
वहीं, सितारगंज में भाजपाइयों ने मुख्य चौराहे पर फल और मिठाइयां बांटी। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सीएम के कोरोना से शीघ्र स्वस्थ होने और दीर्घायु की कामना की। वहां पर मंडल अध्यक्ष विजय सलूजा, महामंत्री राजू नगदली, पूर्व मंडल अध्यक्ष राकेश त्यागी, सुरेश जैन, आदेश चौहान, भाजयुमो अध्यक्ष नरेश ठाकुर, नवीन भट्ट, सतीश उपाध्याय, प्रिंस गुप्ता आदि थे।(संवाद)
सीएम के जन्मदिन पर नवगृह पूजन किया
खटीमा। नगर में सीएम के जन्मदिन पर भाजपाइयों ने केक काटे और कंबल वितरित किए। सनातन धर्मशाला परिसर में इस उपलक्ष्य में नवगृह पूजन किया गया। वहां पर हिमांशु बिष्ट, भुवन जोशी, गणेश ठकुराठी, मोहनी पोखरिया, गोपाल बोरा, किशोर जोशी, नीरज रस्तोगी, सचिन अग्रवाल, योगेश चौहान थे। वहीं, भाजपा नगर मंडल के कार्यकर्ताओं ने लोनिवि परिसर में केक काटा और जरूरतमंदों को कंबल बांटे। वहां पर नगर अध्यक्ष सतीश गोयल, रोशन लाल ग्रोवर, गोविंद मेहता, दिनेश अग्रवाल, विनोद जोशी, सुरेश जीना, पावस गुप्ता, गंभीर सिंह धामी, रोहित चौधरी आदि थे। (संवाद)
सीएम के जन्मदिन पर फल और कंबल बांटे
काशीपुर/बाजपुर। भाजपा कार्यकर्ताओं ने रविवार को सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के जन्मदिन पर एलडी भट्ट सरकारी अस्पताल में रोगियों को फल बांटे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सीएम की ओर से किए जा रहे विकास कार्यों को जन- जन तक पहुंचाने का संकल्प भी लिया। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष खिलेंद्र चौधरी ने कार्यकर्ताओं से कहा कि विकास योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाए। वहां नगर अध्यक्ष मोहन बिष्ट, डॉ. गिरीश तिवारी, राम मेहरोत्रा, सुरेंद्र सिंह जीना, इंतजार हुसैन, सर्वजीत सिंह, राहुल पैगिया, पुलकित सेठी, राजकुमार सेठी, मनोज प्रजापति, पुष्कर बिष्ट, प्रशांत रहेजा, जगत बिष्ट, अभिषेक गोयल, गुरविंदर चंडोक आदि थे।
बाजपुर में सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के जन्मदिन पर रविवार को राज्य समाज अनुश्रवण समिति अध्यक्ष राजेश कुमार ने रामराज तिराहे पर पांच फड़ लगाकर गुजर बसर करने वाले पांच लोगों को कंबल बांटेेे। इस दौरान सीएम के जल्द स्वास्थ्य लाभ के साथ दीर्घायु की कामना की गई। मौके पर अनिल गोयल, राकेश गोयल, सत्यम प्रसाद, कर्मजीत सिंह आदि थे। भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने मंडी समिति परिसर में सीएम के जन्मदिन पर पौधरोपण किया। मौके पर मोर्चा नगराध्यक्ष अमित चौहान, विट्टू चौहान, गौरव सिंह, कुलदीप सिंह, व्योम शर्मा, शिभम, रोहित, संदीप, सोनू, गोलू आदि थे। वहीं मंडी समिति अध्यक्ष सत्यभूषण सिंघला ने सीएम के जन्मदिन पर राधे गो सेवा सदन में गोमाता को सवा मन का भोग लगाकर स्वास्थ्य लाभ की कामना की। (संवाद)

काशीपुर सरकारी अस्पताल में रोगियों को फल वितरित करते भाजपाई।- फोटो : KASHIPUR