फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Political news

गंगवार को कांग्रेस में ओबीसी विभाग के संयुक्त कोआर्डीनेटर के पद से नवाजा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Political news
ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी में ओबीसी विभाग के नवनियुक्त राष्ट्रीय संयुक्त को-आर्डीनेटर सुरेश गंग? - फोटो : SITARGANJ
जिला पंचायत अध्यक्ष रेनू गंगवार के पति सुरेश गंगवार को कांग्रेस ओबीसी विभाग में राष्ट्रीय संयुक्त समन्वयक के पद से नवाजा गया है। चुनाव से पहले गंगवार, उनकी पत्नी रेनू गंगवार व पिता पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी प्रसाद गंगवार ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस की सदस्यता ली थी। साथ ही सुरेश ने कांग्रेस में आते ही विधानसभा टिकट की मांग करते हुए पार्टी में दावेदारी भी की थी, लेकिन पार्टी की ओर से टिकट नहीं दिया गया। गंगवार के राष्ट्रीय संयुक्त समन्वयक बनने से उनके समर्थक और कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है। गंगवार ने पार्टी हाईकमान का आभार जताया है।
विज्ञापन

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रेनू के पति गंगवार ने बताया कि ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के ओबीसी विभाग के चेयरमैन पूर्व सांसद ताम्रध्वज साहू ने उन्हें ओबीसी विभाग में राष्ट्रीय संयुक्त समन्वयक के पद पर नियुक्ति दी है। गंगवार ने कहा कि कांग्रेस हमेशा सभी धर्म व वर्ग के लोगों को साथ लेकर चलती है। उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है, उसका वह पूर्ण निष्ठा व ईमानदारी के साथ निर्वहन करेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने चेयरमैन साहू, पार्टी के राष्ट्रीय राहुल गांधी व राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी का आभार भी जताया। कहा कि पार्टी प्रत्याशियों को जिताने के लिए वह जिले भर में वोटरों से संपर्क साध रहे हैं। भाजपा के कुशासन से तंग जनता भी अब परिवर्तन चाहती है। विधानसभा चुनाव में इस बार कांग्रेस पूर्ण बहुमत से सत्ता पर काबिज होगी और जिले की सभी नौ सीटों पर पार्टी के प्रत्याशी जीत दर्ज करेंगे। इधर, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गंगवार को जिम्मेदारी देने पर हर्ष जताते हुए बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed