{"_id":"6352f0da95ca2c13fb178948","slug":"political-news-rudrapur-news-hld479764557","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्वविद्यालय को राजनीति का अखाड़ा बनाना गलत : राजेश शुक्ला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्वविद्यालय को राजनीति का अखाड़ा बनाना गलत : राजेश शुक्ला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंतनगर। पंत विवि में किच्छा के विधायक तिलकराज बेहड़ के धरने के बाद पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कड़ा बयान जारी किया है। इसमें शुक्ला ने कहा कि विश्वविद्यालय को राजनीति का अखाड़ा बनाना गलत है। उन्होंने विधायक बेहड़ के धरने को झूठ, मक्कारी, नौटंकी बताया है।
पूर्व विधायक शुक्ला ने बताया कि बेहड़ ने खुद ही अपने बयान में कहा है कि उन्हें आमंत्रित किया गया था लेकिन कांग्रेस की एआईसीसी के चुनाव में व्यस्त रहने के कारण वह उद्घाटन सत्र में नहीं आ सके। शुक्ला ने कहा कि विश्वविद्यालय ने बेहड़ समेत सभी को निमंत्रित किया लेकिन लालकुआं के विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट को बुलाने का विरोध करना घटिया मानसिकता का परिचायक है।
शुक्ला ने कहा कि चुनाव के नौ महीने बाद भी क्षेत्र के लिए कोई उपलब्धि बेहड़ के खाते में नहीं है। मात्र बयानबाजी, झूठे आरोप एवं धरना-प्रदर्शन की नौटंकी के कारण ही रुद्रपुरवासियों ने उन्हें दो बार हराया। अगली बार किच्छा की जनता भी उन्हें घर बैठाएगी।
विज्ञापन
किच्छा के विधायक को किसान मेले में न बुलाना गलत
शांतिपुरी। उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी ललित कांडपाल ने किच्छा के विधायक तिलकराज बेहड़ को पंतनगर के किसान मेले में न बुलाने को अपमानजनक बताया है। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि जनता का नुमाइंदा होता है। ऐसे में विधायक की अनदेखी करने की निंदा की जानी चाहिए। संवाद
धरने पर शुक्ला को क्यों दर्द हो रहा है। एक बार पंत विवि में पत्थर में नाम नहीं लिखा था तो शुक्ला ने वीसी को भी गाली दी थी। तब की वीडियो भी वायरल हुई थी। प्रशासन ने गलती मानी है तो क्या वह उससे ऊपर हैं। शुक्ला अपनी हार पचा नहीं पा रहे हैं। -तिलकराज बेहड़, विधायक, किच्छा।