फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Political news

शहर से बाहर होगा एनएच, खोलेंगे सेटेलाइट अस्पताल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Mar 2022 01:08 AM IST
विज्ञापन
Political news
रुद्रपुर में शिव अरोरा की जीत पर जश्न मनाते भाजपा कार्यकर्ता। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। नवनिर्वाचित विधायक शिव अरोरा ने कहा कि शहर के बीच से गुजर रहे दो एनएच स्थानीय लोगों के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं। दुर्घटना, प्रदूषण और जाम की समस्या से लोग दो-चार हो रहे हैं। ऐसे में एनएच को शहर से बाहर का रास्ता दिखाएंगे। वहीं सामान्य बीमारियों के लिए भी मेडिकल कॉलेज में लाइन लगाने के लिए मजबूर लोगों के लिए भी प्रयास किया जा रहा है। जिसके लिए वह शहर मेें सेटेलाइट अस्पताल खोलेंगे। जहां लोग सामान्य बीमारियों का इलाज बिना किसी भीड़ के करा सकें। इसके अतिरिक्त शहर में ड्रेनेज व सीवर सिस्टम के लिए आईआईटी रुड़की से कार्ययोजना तैयार कराएंगे।
विज्ञापन

भाजपा के नवनिर्वाचित विधायक शिव अरोरा ने शनिवार शाम तीन बजे सिटी क्लब में प्रेस वार्ता के माध्यम से अपनी बात कही। कहा कि वह अपना पूरा ध्यान रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र को राज्य की सर्वश्रेष्ठ बनाने पर केंद्रित करेंगे। रुद्रपुर एक व्यवस्थित और सुंदर शहर बनेगा। उन्होंने विकास का रोडमैप तैयार कर लिया है, जिसे वे साकार करेंगे। नजूल पर मालिकाना हक दिलाना बड़ा मुद्दा रहा है।
विज्ञापन

सरकार ने मालिकाना हक देने का शासनादेश जारी कर दिया है। अब लोगों को स्वामित्व दिलाना उनकी प्राथमिकता होगी। ट्रांजिट कैंप में दानपत्र की भूमि पर बसे लोगों को भी मालिकाना हक दिलाने के लिए हर संभव कोशिश की जाएगी। बताया कि वह ऐसी व्यवस्था बनाने जा रहे हैं, जिसके तहत राशनकार्ड, वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन जैसे कार्यों के लिए लोगों को सरकारी दफ्तरों में भटकना न पड़े। घर बैठे पात्र लोगों को सरकार की योजनाओं का लाभ मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

अरोरा ने कहा कि कुछ महीने पहले रुद्रपुर में आपदा आई थी। पूरा इलाका जलमग्न हो गया। उसकी पुनरावृत्ति रोकने के लिए आईआईटी रुड़की जैसे किसी संस्थान से सर्वे कराकर जल निकासी की व्यवस्था की जाएगी। राज्य और केंद्र सरकार से सीवर लाइन का प्रोजेक्ट स्वीकृत कराएंगे। कहा कि वह सीए हैं और उद्योगों से जुड़े हैं। ऊधमसिंह नगर औद्योगिक राजधानी है, इसीलिए उद्योगों से बात कर तकनीकी शिक्षा पर फोकस करेंगे, ताकि नौजवानों को तकनीकी शिक्षा हासिल कर नौकरी की गारंटी मिल सके। इसके लिए स्थानीय स्तर पर राष्ट्रीय स्तर का शैक्षिक संस्थान खोलना भी प्राथमिकता बताया। उन्होंने रुद्रपुर सीट पर प्रचंड वोट मिलने पर जनता व कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट किया।

प्रेस वार्ता में मंडी समिति अध्यक्ष केके दास ,भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष उत्तम दत्ता, जिला मीडिया प्रभारी ललित मिगलानी, सुरेश कोली, अमित नारंग, राकेश सिंह, सुनील यादव, चंद्रसेन कोली, गजेंद्र प्रजापति, राजेंद्र श्रीधर, मयंक कक्कड़ आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed