फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Political news

रुद्रपुर व किच्छा में 179 बुजुर्गों व 21 दिव्यांगों ने किया घर बैठे मतदान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Feb 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Political news
किच्छा विधानसभा में वोट डालने के बाद बुजुर्गों के हाथों में स्याही लगाते कर्मी। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। विधानसभा चुनाव में पहले दिन रुद्रपुर व किच्छा से 179 बुजुर्गों व 21 दिव्यांग मतदाताओं ने घर बैठे मतदान किया। घर बैठे मतदान के लिए रुद्रपुर में छह और किच्छा में पांच पोलिंग पार्टियां बनाई गई हैं।
विज्ञापन

सोमवार को नौ विधानसभाओं के लिए बनाईं गईं 52 पोलिंग पार्टियां प्रत्येक विधानसभाओं में 80 वर्ष से अधिक व 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग मतदाताओं के घर वोट डलवाने के लिए रवाना हुई। शाम छह बजे तक किच्छा व रुद्रपुर की पोलिंग पार्टियां वापस निर्वाचन कार्यालय पहुंची। जहां उन्होंने मतदाताओं की संख्या बताई। रुद्रपुर विधानसभा में 12 दिव्यांग मतदाताओं व 137 बुजुर्ग मतदाताओं ने घर बैठे वोटिंग की।
विज्ञापन

जबकि किच्छा विधानसभा में 42 बुजुर्ग व नौ दिव्यांगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। रुद्रपुर विधानसभा के ट्रांजिट कैंप व शिव नगर में आब्जर्वर निरंजन कुमार ने मतदान करा रही पोलिंग पार्टियों के कार्यों का निरीक्षण किया। निरंजन कुमार ने कहा कि पोलिंग पार्टियों की ओर से मतदातओं का मतदान प्रकोष्ठ(वोटिंग कम्पार्टमेंट) का इस्तेमाल कर वोट डलवाया गया है।

रुद्रपुर ट्रांजिट कैंप में पोलिंग पार्टियों के कार्यों का निरीक्षण करते आब्जर्वर

रुद्रपुर ट्रांजिट कैंप में पोलिंग पार्टियों के कार्यों का निरीक्षण करते आब्जर्वर- फोटो : RUDRAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed