फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Political news.

जो सबकी बात सुनेगा उसी प्रत्याशी को देंगे वोट

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jan 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Political news.
रुद्रपुर लक्ष्मी नारायण मंदिर के समीप चाय की चुस्की लेकर चुनावी चर्चा करते लोग। - फोटो : RUDRAPUR
तराई की ठंड और चुनावी सरगर्मी में लोग नुक्कड़ पर खड़े होकर चाय की चुस्कियों के साथ चुनावी चर्चा करने लगे हैं। लोगों का कहना है कि ऐसे प्रत्याशी को चुनेंगे जो सबकी बात सुने और धरातल पर काम करे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर के समीप चाय की दुकान के पास खड़े कुछ लोग चाय पी रहे थे। चुनावी सीजन है तो चर्चा का मुद्दा भी सियासी ही था। विजय जग्गा का कहना था कि वह इस बार विधानसभा चुनाव में ऐसे प्रत्याशी को वोट देंगे जो सबकी बातें सुनकर काम करे। पास में खड़े दीपक गुगलानी ने कहा कि रुद्रपुर बनने के बाद आज तक शहर में पार्किंग की व्यवस्था नहीं हो सकी।
विज्ञापन

इस बार जो प्रत्याशी शहर में पार्किंग की समस्या हल करने वादा करेगा उसी को वोट डाला जाएगा। चाय की लंबी चुस्की लेते हुए सतीश सुखीजा बोले सिलिंडर कितना महंगा हो गया है। गरीब आदमी महंगाई की मार झेल रहा है। विधानसभा में जो गरीबों के मुद्दे उठाएगा उसी को वोट डालेंगे। पंकज सुखीजा बोले वह सही प्रत्याशी को देखकर ही वोट डालेंगे। जबकि राकेश सुखीजा का कहना था कि रुद्रपुर शहर में 10 साल से कोई बड़े निर्माण कार्य नहीं हुए। पिछली सरकार के समय शहर को मेडिकल कॉलेज, सिटी क्लब आदि की सुविधा मिली थी। ऐसे प्रत्याशी को वोट देंगे जो ईमानदार व दमदार हो, जो जनता की बात विधानसभा तक पहुंचाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed