फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Political news.

विधायक चीमा ने किया बेटे को जिताने का आह्वान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Feb 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
Political news.
हरभजन सिंह चीमा - फोटो : KASHIPUR
विधायक हरभजन सिंह चीमा ने जनता से भाजपा प्रत्याशी अपने पुत्र त्रिलोक सिंह चीमा को जिताने की अपील की। चीमा ने अपने कार्यालय में पत्रकार वार्ता में कहा कि उनका विजन काशीपुर के विकास का है। उन्होंने जो विकास किया है उसकी तस्वीर शीशे की तरह साफ है।
विज्ञापन

उन्होंने आशा जताते हुए कहा कि जिस तरह से क्षेत्र की जनता ने उन्हें चार बार अपना प्यार दिया है। इस बार वही प्यार उनके बेटे त्रिलोक को मिलेगा। जनता प्रचंड बहुत से उनके बेटे को विधानसभा पहुंचाएगी। क्षेत्र को भय और भ्रष्टाचार मुक्त बनाने का जो संकल्प उन्होंने जनता के साथ निभाया, उसका प्रभाव आज भी कायम है।
विज्ञापन

नगर में लक्ष्मीपुर माईनर नहर, 27 नालों, 11 शौचालयों का नवनिर्माण, पार्कों के सौंदर्यीकरण सहित रामनगर रोड से बाजपुर रोड तक द्रोणासागर नहर पर बाईपास सड़क निर्माण की स्वीकृत योजनाएं चुनाव के बाद जल्द पूरी हो जाएंगी। भाजपा प्रत्याशी त्रिलोक सिंह चीमा ने कहा कि उनकी जीत अगले एक दशक के विकास का खाका साबित होगी। जीतने के बाद नए विजन से काशीपुर का विकास किया जाएगा। भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष गुरबक्श सिंह बग्गा ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में भाजपा लहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा महिला मोर्चा ने प्रचार के अंतिम चरण में नगर की गढ़वाल कॉलोनी, गोलू गार्डन, कचहरी समेत विभिन्न क्षेत्रों में जनसंपर्क किया। भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य व नामित पार्षद मंजू यादव, महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राज दीपिका मधुर, नामित पार्षद रीति नागर, नगर अध्यक्ष योगेश सैनी आदि ने डोर-टू-डोर जनसंपर्क कर वोट मांगे।

त्रिलोक चीमा

त्रिलोक चीमा- फोटो : KASHIPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed