फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Political news.

उत्तराखंड में फिर भाजपा की सरकार बनेगी : जमाल सिद्दीकी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Dec 2021 12:46 AM IST
विज्ञापन
Political news.
बाजपुर के गांव कनौरा में आयोजित सम्मेलन में मोर्चा के रारष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी का स्वाग - फोटो : BAZPUR
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी ने कहा कि उत्तराखंड में सीएम धामी के नेतृत्व में पुन: भाजपा सरकार बनाने जा रही है। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं का लाभ जनता को मिल रहा है। विधानसभा चुनाव में ऊर्जावान कार्यकर्ताओं की मेहनत रंग लाएगी। कांग्रेस ने मुस्लिम समाज को आज तक छला है। लोगों को अब छलावे में आने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन

रविवार शाम साढ़े पांच बजे को गांव कनौरा में भाजपा अल्पसंख्यक विधानसभा स्तरीय सम्मेलन में मुख्य अतिथि जमाल सिद्दीकी ने कहा कि भाजपा सरकार सबका विकास, सबका साथ की तर्ज पर जनमानस के हित में कार्य कर रही है। पिछली सरकारों ने अल्पसंख्यकों को मात्र वोटों के लिए प्रयोग किया है। केवल भाजपा ने अल्पसंख्यकों के मान और सम्मान के साथ योजनाओं को घर-घर पहुंचाने का काम किया है। अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष मजहर नईम नवाब ने कहा कि भाजपा सरकार ने स्वयं सहायता समूह से मुस्लिम महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ा है।
विज्ञापन

उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाएं गिनाईं। इस दौरान मोर्चा अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी ने 10 कार्यकर्ताओं को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। संचालन अल्पसंख्यक कल्याण एंव वक्फ बोर्ड के सदस्य हबीबुर्रहमान उर्फ बबलू और सुल्तानपुर पट्टी मंडल अध्यक्ष राकेश गुप्ता नेे संयुक्त रूप से किया। वहां मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष इंतजार हुसैन, महामंत्री सुराज खान, पूर्व दर्जामंत्री हफीजुल रहमान, मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य गुलाम मुस्तफा, राजेश कुमार, परवेज खान, इमरान मलिक, सररताज आलम, मोहम्मद आलम, इरशाद, नाजिम, बाजपुर मंडल अध्यक्ष विकास गुप्ता, विजय पाल, कुंवरपाल, इदरीस अहमद आदि थे। संवाद

बाजपुर के गांव कनौरा में सम्मेलन को संबोधित करते मोर्चा अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी।

बाजपुर के गांव कनौरा में सम्मेलन को संबोधित करते मोर्चा अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी।- फोटो : BAZPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed