फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Political activity

पूर्व सीएम हरीश रावत ने जनता से परिवर्तन की डोर को थामने का किया आह्वान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Sep 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
Political activity
गदरपुर में परिवर्तन यात्रा में शामिल कांग्रेस पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत करते कार्य? - फोटो : RUDRAPUR
कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा का गदरपुर पहुंचने पर ढोल नगाड़ों के बीच जोरदार खैर मकदम किया गया। परिवर्तन यात्रा को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह नजर आया। परिवर्तन यात्रा में उमड़े जनसैलाब को देखकर कांग्रेस नेताओं में भी खुशी दिखी। जगह-जगह परिवर्तन यात्रा का स्वागत किया गया।
विज्ञापन

अनाज मंडी परिसर स्थित सभा को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की जन विरोधी नीतियों ने जन भावनाओं को आहत किया है। परिवर्तन यात्रा में उमड़े जनसैलाब ने साबित कर दिया है कि अब जनता बदलाव चाहती है। किसान आंदोलन को दबाने के लिए केंद्र सरकार किसानों की अनदेखी कर रही है।
विज्ञापन

चुनाव संचालन समिति अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि प्रदेश में परिवर्तन की लहर चल रही है। जनता भाजपा को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाने के लिए कांग्रेस के साथ है। हरीश रावत ने गदरपुर के कांग्रेस से टिकट के दावेदारों को भी नसीहत देते हुए कहा कि वह एकजुट होकर कांग्रेस संगठन की जीत की राह प्रशस्त करें। उन्होंने कहा आम आदमी पार्टी की तरह वह मुफ्त में कुछ नहीं देंगे बल्कि जनता को बेहतर सेवा मुहैया कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने कहा उत्तराखंड के विकास के लिए नारायण दत्त तिवारी और हरीश रावत सरकार ने उल्लेखनीय कार्य किए हैं। परिवर्तन यात्रा को समाज के हर वर्ग का समर्थन मिला है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर कांग्रेस को विजयी बनाने की अपील की। भाजपा नेता सोमल सिंह ने अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम का संचालन कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष नासिर हुसैन ने किया। इधर, परिवर्तन यात्रा का ग्राम गुमसानी को जाने वाले मोड़ पर महिला कांग्रेस प्रदेश सचिव सुदेशी शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा के साथ यात्रा में शामिल कांग्रेस पदाधिकारियों का स्वागत किया। (संवाद)
गदरपुर में ये लोग रहे मौजूद
वहां पर कांग्रेस की प्रदेश सह प्रभारी दीपिका पांडे सिंह, भुवन कापड़ी, रमेश धर्माणी, तिलकराज बेहड़, रंजीत रावत, जीतराम, प्रकाश जोशी, विधायक आदेश चौहान, गोविंद कुंजवाल, सरिता आर्या, सुदेशी शर्मा, शिल्पी अरोड़ा, रीना कपूर, अलका पाल, राजेंद्र पाल सिंह, राजेंद्र पाल सिंह, प्रीत ग्रोवर, महेंद्र पाल, प्रेमानंद महाजन, सुभाष बेहड़, अविनाश शर्मा, विजय सुखीजा, सिद्धार्थ भुसरी, भीम ठुकराल, अविनाश शर्मा, मोहम्मद आलम, समीर पाठक, मन्नु चौधरी, गुरविंदर सिंह विर्क, जकीउल्ला खान, वरुण कपूर ,तारक चंद बाछाड़ आदि थे।
गोदियाल बोले कांग्रेस को गदरपुर की सीट उपहार के रूप में चाहिए
गदरपुर। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि जो लोग चुनाव मैदान में उतरने के इच्छुक हैं, वह एकजुट होकर उनके आवास पर आएं और इष्ट देवता के सामने शपथ लें कि संगठन जिसको टिकट प्रदान करेगा उसको एकजुट होकर चुनाव लड़वाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस को इस बार गदरपुर की सीट उपहार के रूप में चाहिए। (संवाद)
---
परिवर्तन यात्रा में जेब कतरों की भी चांदी रही
गदरपुर। गदरपुर में किसान परिवर्तन यात्रा के दौरान जेब कतरों की चांदी रही। परिवर्तन यात्रा में शामिल कई लोगों के पर्स और मोबाइल जेब कतरों ने पार कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed