{"_id":"5cbe0993bdec2213f52b9bcc","slug":"policeman-died-in-a-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"खटीमा कोर्ट में तैनात सिपाही की हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खटीमा कोर्ट में तैनात सिपाही की हादसे में मौत
Tue, 23 Apr 2019 12:06 AM IST
अरुण कुमार
अमर उजाला ब्यूरो खटीमा।
अमर उजाला ब्यूरो खटीमा।
Published by: अरुण कुमार
Updated Tue, 23 Apr 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
Last Salute to policeman
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कंजाबाग चौराहे पर दो बाइकों की टक्कर में मुंसिफ कोर्ट में तैनात सिपाही की मौत हो गई। हादसे के बाद दूसरी बाइक का चालक बाइक को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने दोनों बाइकों को कब्जे में ले लिया है। दोपहर बाद सिपाही की बनबसा घाट पर अंत्येष्टि कर दी गई।
मूल रूप से थल (पिथौरागढ़) और हाल निवासी कंजाबाग के रहने वाले सिपाही कौस्तुबानंद जोशी (42) पुत्र हीरा बल्लभ जोशी खटीमा न्यायालय में तैनात थे। रविवार को कौस्तुबानंद की नाइट ड्यूटी थी। रात में बाहर से खाना खाकर वह बाइक (यूके 05 ए 0012) से दोबारा ड्यूटी के लिए लौट रहे थे। कंजाबाग तिराहा पर जैसे ही कौस्तुबानंद ने बाइक मोड़ी सितारगंज रोड की ओर से तेज गति से आ रहे बुलेट सवार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में सिपाही कौस्तुबानंद गंभीर रूप से घायल हो गए। आननफानन में उन्हें नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सोमवार सुबह सिपाही का पार्थिव देह कोतवाली परिसर में अंतिम दर्शन के लिए रखा गया। वहां एसएसपी बरिंदरजीत सिंह, एएसपी देवेंद्र पिंचा, कोतवाल संजय पाठक सहित पुलिसकर्मियों व जनप्रतिनिधियों ने श्रद्धांजलि दी। बाद में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार के लिए रवाना किया गया। बनबसा के घाट पर कौस्तुबानंद की अंत्येष्टि की गई। इधर, समाचार लिखे जाने तक मामले में पुलिस को तहरीर नहीं सौंपी गई थी।