रुद्रपुर: दूध में थूक मिलाने का आरोप...हंगामे पर युवक को हिरासत में लिया, महिला ने थूकते देखने का किया दावा
रविंद्र नगर में दूध में थूक मिलाकर बेचने के आरोप को लेकर भारी हंगामा हो गया, जिसके बाद बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने दूध विक्रेता को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रुद्रपुर शहर के रविंद्र नगर में दूध में थूक मिलाकर बेचने के आरोप पर हंगामा हो गया। जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दूध विक्रेता को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर की। मामले में विश्व हिंदू परिषद कार्यकर्ता जोगिंदर सिंह ने आवास विकास पुलिस चौकी में तहरीर देकर जांच और आरोप सही पाए जाने पर कार्रवाई की मांग की है।
आरोप है कि बुधवार दोपहर करीब 2:30 बजे स्थानीय निवासी अमित वर्मा ने एक दूध विक्रेता को दूध में थूक मिलाते हुए देखा। उसके दावे पर स्थानीय लोगों ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की तो दूध विक्रेता बाइक के पास रखे दूध के बर्तन के नजदीक झुककर कुछ करता नजर आया। हालांकि, फुटेज में यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि वह दूध में थूक रहा है या बर्तन में रखे दूध को सूंघ रहा है।
वहीं, दूध खरीदने वाली एक महिला ने विक्रेता पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि उसने अपनी आंखों से उसे दूध के बर्तन में थूकते देखा था। महिला के इस दावे की फिलहाल पुष्टि नहीं हुई है लेकिन आरोप को लेकर क्षेत्र में हंगामा हो गया। मौके पर लोगों की भीड़ बढ़ने की सूचना पर पुलिस पहुंची और स्थिति को संभाला। दावा है कि पूछताछ के दौरान व्यक्ति ने अपना नाम प्रेम बताया। वहीं, उसकी बाइक में मिले दस्तावेजों में नाम बिलासपुर निवासी दूसरे समुदाय का निकला।
मामले में सीसीटीवी फुटेज और लोगों के बयान की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। जांच पूरी होने से पहले आरोपों की पुष्टि नहीं की जा सकती। - विभव सैनी, सीओ, रुद्रपुर