फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Chief Minister Youth Manthan at JCs Public School Rudrapur

उत्तराखंड: जेसीज पब्लिक स्कूल में मुख्यमंत्री युवा मंथन, छात्रों ने सीएम के सामने रखे सवाल

Thu, 27 Aug 2026 04:23 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: Heera Updated Thu, 27 Aug 2026 04:23 PM IST
सार

रुद्रपुर के जेसीज पब्लिक स्कूल में मुख्यमंत्री युवा मंथन कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विद्यार्थियों के सवाल सुने। 

विज्ञापन
Chief Minister Youth Manthan at JCs Public School Rudrapur
जेसीज पब्लिक स्कूल में मुख्यमंत्री युवा मंथन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जेसीज पब्लिक स्कूल रुद्रपुर में मुख्यमंत्री युवा मंथन कार्यक्रम हुआ। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने युवाओं के सवाल सुने। विद्यार्थियों ने अपने प्रश्नों, विचारों, जिज्ञासाओं एवं भविष्य की आकांक्षाओं को उनके समक्ष रखा। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि युवा मंथन पहल का उद्देश्य युवाओं और राज्य के नेतृत्व के बीच संवाद को सशक्त बनाना, युवाओं की आकांक्षाओं को समझना तथा उन्हें राज्य के विकास की प्रक्रिया से जोड़ना है। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति के महासचिव सुरजीत सिंह ग्रोवर ने मुख्यमंत्री को विद्यालय परिवार की ओर से सम्मान एवं स्नेह की प्रतीक एक सुंदर पेंटिंग स्मृति-चिह्न के रूप में भेंट की।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम ने यह संदेश स्पष्ट रूप से दिया कि उत्तराखंड की प्रगति में युवाओं की भूमिका अत्यंत अहम है। उनके विचार, सपने और नवाचार राज्य के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री छात्र-छात्राओं से मिले और सेल्फी भी खिंचवाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed