फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Former MLA Rajkumar Thukral were detained while they were going to submit a memorandum to the CM Dhami

रुद्रपुर: अस्पताल बदहाली पर ज्ञापन देने गए पूर्व विधायक ठुकराल हिरासत में, सीएम दौरे से पहले पुलिस का एक्शन

Thu, 27 Aug 2026 11:53 AM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: Heera Updated Thu, 27 Aug 2026 11:53 AM IST
सार

रुद्रपुर जिला अस्पताल की बदहाली और स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन देने जा रहे पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल समेत कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन
Former MLA Rajkumar Thukral were detained while they were going to submit a memorandum to the CM Dhami
पूर्व विधायक सहित कई कांग्रेसी हिरासत में - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रुद्रपुर जिला अस्पताल की बदहाली और स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन देने जा रहे पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल समेत कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। गुरुवार को मुख्यमंत्री के रुद्रपुर पहुंचने के मद्देनजर पुलिस ने पूर्व विधायक को पहले नजरबंद किया था।

विज्ञापन


बताया गया कि पूर्व विधायक जिला अस्पताल में डॉक्टरों की कमी, महिला प्रसव विशेषज्ञ की कमी, दवाओं की किल्लत और मरीजों को बेहतर उपचार नहीं मिलने का मुद्दा मुख्यमंत्री के सामने उठाना चाहते थे। उनका आरोप है कि जिला अस्पताल रेफर सेंटर बनकर रह गया है, जिससे गरीब मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


पुलिस ने पूर्व विधायक को काफी समझाने का प्रयास किया। इसके बावजूद वह समर्थकों के साथ पैदल निकलने लगे। इस पर पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर अपने साथ ले गई। कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपकर जिला अस्पताल में गरीबों के लिए सभी आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed