फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Police station to file a case against usury

सूदखोर के खिलाफ केस दर्ज कराने के लिए थाना घेरा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Sep 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
Police station to file a case against usury
काशीपुर आईटीआई थाने में घेराव करते लोग। - फोटो : KASHIPUR
काशीपुर। कर्ज वसूलने के लिए टेंपो चालक को आत्महत्या के लिए विवश करने के आरोपी सूदखोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग को लेकर कॉलोनीवासियों ने आईटीआई थाने का घेराव किया। उन्होंने शनिवार दोपहर तक आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर थाने में ही धरना शुरू करने की चेतावनी दी है। पुलिस ने इस मामले में जांच कर कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

तीन सितंबर की रात नारायणनगर निवासी टेंपो चालक धर्मेंद्र कुमार उर्फ बिट्ठल ने अपने घर के दोमंजिले पर स्थित कमरे में कुंडे से लटककर आत्महत्या कर ली थी। मृतक की पत्नी चांदनी का आरोप है कि सूदखोर की प्रताड़ना से दुखी होकर उसके पति ने आत्महत्या की है। शुक्रवार को दर्जनों लोगों ने आईटीआई थाने पहुंचकर वहां मौजूद उपनिरीक्षक कौशल भाकुनी का घेराव किया।
विज्ञापन

चांदनी का कहना है कि उसके पति ने चार साल पहले शंकरपुरी निवासी एक युवक से 20 हजार रुपये ब्याज पर लिए थे। सूदखोर ने तीन चेकों और एक ब्लैंक स्टांप पेपर पर उसके पति के हस्ताक्षर करा लिए थे। दिसंबर 2017 तक धर्मेंद्र सूदखोर को 20 हजार रुपये मूल के अलावा करीब 50 हजार रुपये ब्याज के रूप में दे चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद भी सूदखोर से उसकी तरफ 1.50 लाख रुपये और निकाल दिए। रकम न लौटाने पर उसने मकान अपने नाम कराने और कोर्ट केस करने की धमकी दी थी। इसी से परेशान होकर उसने आत्महत्या कर ली। आरोप है कि उसने कई और लोगों को भी ब्याज पर रकम दी हुई है।
कॉलोनीवासियों ने शनिवार दोपहर तक केस दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर थाने में धरना देने की चेतावनी दी है। थाने का घेराव करने वालो में अमित कुमार, पवन कुमार, रामू सिंह, शीला देवी, अनीता देवी, गायत्री, रेनू, विमला, रंजू, तपस्या, शांति आदि थे।
इनसेट
मृतक की पत्नी ने दी आत्मदाह की चेतावनी
काशीपुर। मृतक धर्मेंद्र की पत्नी चांदनी के तीन वर्ष की बेटी है। वह पांच माह के गर्भ से है। चांदनी ने थाने में कहा कि यदि उसके पति की मौत के जिम्मेदार सूदखोर को गिरफ्तार नहीं किया गया तो शनिवार को वह थाने पहुंचकर आत्मदाह कर लेगी। पति की मौत के बाद अब उसका कोई सहारा नहीं है।

कोट
धर्मेंद्र की मौत के कारणों की जांच की जा रही है। जांच के बाद साक्ष्य मिलने पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। - कुलदीप सिंह अधिकारी, एसओ आईटीआई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed